पाकिस्तान सरकार खरीदेगी राज कपूर और दिलीप कुमार का पुस्तैनी घर, अब हवेली बनेगा म्यूजियम

 

raj dilip ancestral home

बंटवारे से पहले हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार पाकिस्तान (Pakistan) में रहते थें, जहं उनका जन्म हुआ और पले-बढ़े। इनका नाम राज कपूर (Raj Kapoor) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar)। राज कपूर और दिलीप कुमार बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार और सुपरस्टार थे। हालांकि, इनका जन्म बंटवारे से पहले पाकिस्तान स्थित पेशावर में हुआ था जहां इनका पुस्तैनी घर आज भी मौजूद है, जो अब जर्जर हो चुका है। बंटवारे के बाद दिलीप कुमार और राज कपूर भारत आ गए, जिसके बाद वे हवेली अब जर्जर बन चुकी है। राज कपूर के घर को कपूर हवेली कहा जाता है जिसे तोड़े न जाने की अपील दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर कर चुके हैं।

दिलीप-राज का घर राष्ट्रीय धरोहर
जानकारी के मुताबिक, अब पाकिस्तान सरकार राज कपूर और दिलीप कुमार की हवेली खरीद लेगी और उसे ऐतिहासिक इमारत घोषित करते हुए म्यूजियम घोषित कर दिया जाएगा। फिलहाल, ये दोनों इमारत पाकिस्तान की राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दी गई है। अब खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के पुरातत्व विभाग ने इन दोनों इमारतों को खरीदने के लिए पर्याप्त कोष देने का निर्णय लिया है। पुरातत्व विभाग के प्रमुख डॉ अब्दुस समद खान के मुताबिक, दोनों ऐतिहासिक इमारतों की कीमत निर्धारित करने के लिए पेशावर के उपायुक्त को एक आधिकारिक पत्र भेजा गया है।

दिलीप-राज का 100 साल पुराना घर
बता दें कि राज कपूर और दिलीप कुमार का पेशावर स्थित घर 100 साल पुराना है। राज कपूर के दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918 से 1922 के बीच यानि 100 साल पहले कपूर हवेली का निर्माण किया था। राज कपूर उसी हवेली में पैदा हुए और पले पढ़े। यही नहीं, ऋषि कपूर भी कई दफा कपूर हवेली जाकर अपनी कीमती वक्त बिता चुकी हैं जिसकी यादें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं दिलीप कुमार का पुस्तैनी घर भी राज कपूर के आसपास है जो 100 साल पुराना है जिसे 2014 में नवाज शरीफ सरकार ने राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया था।

कमर्शियल प्लाजा बनवाने चाहते घर के मालिक
पुरातत्व विभाग के प्रमुख डॉ अब्दुस समद खान का कहना है कि, इन दोनों ऐतिहासिक इमारतों के मालिक कई बार इसे तोड़कर कमर्शियल प्लाजा बनाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन ऐसे सभी प्रयासों को रोक दिया गया क्योंकि पुरातत्व विभाग इनके ऐतिहासिक महत्व के कारण इन्हें संरक्षित करना चाहता था। हालांकि, कपूर हवेली के मालिक का कहना है कि वह इस हवेली को नहीं तोड़ना चाहते हैं। वह इसे पाकिस्तान को बेचना चाहते हैं,बशर्ते उन्हें इसके बदले 200 करोड़ रुपए चाहिए। बता दें कि साल 2018 में पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया था कि कपूर हवेली को म्यूजियम बनाया जाए।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments