स्कूटर से शुरू किया सफर, एयरलाइन पर हुआ खत्म, जानिए सुब्रत रॉय से जुड़ी कुछ बातें

सहारा ग्रुप के चेयर मैने सुब्रत रॉय एक बार फिर चर्चा में है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2012 से 2014 के बीच सहारा ग्रुप की तीन सहकारी समितियां शुरू हुईं और इनमें चार करोड़ लोगों से 86,673 करोड़ रुपए जमा कराए गए। सरकार का कहना है कि यह गलत तरीके सेे किया गया और इसकी जांच होनी चाहिए। ऐसे में चार करोड़ लोगों की जमा-पूंजी भी खतरे में आ गई है। सहारा समूह ने ये समितियां तब बनाई थीं, जब उच्चतम न्यायालय ने सहारा ग्रुप की 2 कंपनियों को दोषी ठहराया था और सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को गिरफ्तार किया गया था। सुब्रत रॉय सहारा की कहानी दिलचस्प है।

नेता से लेकर अभिनेता तक काटते थे चक्कर: कुछ साल पहले तक वे भारत के चुनिंदा उद्योगपतियों में गिने जाते थे। “सहारा श्री” के नाम से मशहूर, सुब्रत रॉय सहारा की पैठ हर क्षेत्र में थी, फिर उनके सामने क्या नेता और क्या अभिनेता, तमाम लोग उनके चक्कर काटते थे। हालांकि धीरे-धीरे सहारा की हालत खस्ता होती चली गई। सुब्रत राय पर कई व्यापारिक देनदारी के चलते उनकी कंपनी पर कई प्रतिबंध लग चुके हैं। वे जेल भी जा चुके हैं। कारोबार भी लगातार सिमटता गया है।

स्कूटर से शुरू किया था सफर: सुब्रत रॉय का जन्म भले ही बिहार में हुआ हो लेकिन उन्होंने अपने कारोबार की शुरुआत यूपी के गोरखपुर से की थी। शुरुआत में वह स्कूटर पर चला करते थे। इसी स्कूटर से सामान बेचा करते थे। वह सहारा फ़ाइनेंस में आए और नॉन बैंकिंग कारोबार के जरिये धीरे-धीरे देश भर में चा गए। मीडिया, एयरलाइन्स और भी कई क्षेत्रों में हाथ आजमाया।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments