किरण खेर से नीलम कोठारी तक, इन एक्ट्रेस की पहली शादी रही फेल, दूसरी शादी में मिली सारी खुशियां

 

2 marriage

बॉलीवुड में रिश्ता बिगड़ना और रिश्ता जुड़ना काफी आम बात है। यहां पर कई स्टार्स आज एक तक साथ आए है। जिसमें से कुछ ही रिश्ते शादी तक पहुंच पाए है लेकिन कुछ जोड़िया थोड़े समय बाद ही टूट भी गई है। हालांकि इस बीच कुछ सेलेब्स ऐसे भी है। जो एक शादी टूटने के बाद दूसरी शादी करते हुए नजर आए है। इनमे खासकर कई एक्ट्रेस है। जिनकी पहली शादी सफल नही हुई लेकनी दूसरी शादी में उन्हें जीवन की सारी खुशियां मिली है। तो आज हम आपको उन्ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते है। जिनकी पहली शादी सफल नहीं हो पाई। लेकिन आज वह दूसरी शादी करने के बाद अपनी जिंदगी आराम से बिता रही है।

किरण खेर और अनुपम
किरण खेर बॉलीवुड से लेकर राजनीति के मैदान में अपना दमखम दिखा चुकी है। वह एक शानदार एक्ट्रेस तो है लेकिन चंडीगढ़ से सांसद बनने के बाद उन्होंने अच्छे-अच्छे राजनेताओं को चुनावी मैदान में पटखनी दी है। बहुत कम लोग जानते है कि किरण की पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी। जिसके बाद उनका नाम किरण बेरी हो गया। किरण के पहले पति गौतम बेरी मुंबई में एक बिजनेसमेन थे और सिकंदर खेर के पिता है। इसी दौरान किरण ने अपने थिएटर को शुरू कर दिया। दूसरी तरफ अनुपम खेर भी थिएटर से जुड़े हुए थे। इसी वजह से दोनों की मुलाकात एक प्ले में हुई। किरण और अनुपम ने एक प्ले ‘चांदपुरी की चम्पाबाई’ में काम भी किया था। जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद अनुपम खेर को महेश भट्ट की फिल्म सारांश मिली। जिसके बाद ही अनुपम खेर और किरण का नाम जुड़ने लगा। एक साल बाद ही किरण ने अपने पति से तलाक लेकर अनुपम खेर से शादी कर ली। आज दोनों फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ‘जॉली कपल’ माने जाते हैं।

योगिता बाली और मिथुन चक्रवर्ती
योगिता बाली बॉलीवुड की पॉपुलर एक्टर्स थी। उन्होंने फिल्म ‘परवाना’ से बॉलीवुड में डेब्यु किया। इसके बाद उनकी मुलाकात किशोर कुमार से हुई थी। किशोर कुमार भी एक्ट्रेस मधुबाला की मौत के बाद काफी अकेले थे। जिस वजह से दोनों के बीच करीबियां बढ़ी। 1976 में योगिता ने किशोर कुमार से शादी कर ली। किशोर कुमार की ये तीसरी शादी थी। दूसरी तरफ शादी के कुछ समय बाद ही योगिता समझ गई थी कि वह किशोर कुमार को नहीं संभाल सकती क्योंकि वह अस्थिर चरित्र के थे। इसी वजह से योगिता ने शादी के महज दो साल बाद किशोर कुमार से तलाक ले लिया। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती से योगिता बाली का नाम जुड़ा। योगिता ने अगले साल ही मिथुन से शादी कर ली।

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी
अर्चना पूरन सिंह बॉलीवुड का जाना माना नाम है। इन दिनों वह कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में नजर आ रही है। काफी कम लोग जानते है कि अर्चना की पहली शादी सफल नहीं हो गई थी लेकिन अर्चना ने कभी भी अपनी पहली शादी का जिक्र नहीं किया। यहां तक कि उनके पहले पति के बारे में कोई जानता भी नहीं है। ऐसे में उन्होंने फैसला भी ले लिया था कि वह दूसरी शादी नहीं करेगी। लेकिन परमीत सेठी की वजह से उन्हें फैसला बदलना पड़ा। परमीत से उनकी ट्यूनिंग को काफी पसंद किया जाता है। दोनों के 2 बेटे भी हैं, आर्यमन और आयुष्मान।

रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा
रेणुका शहाणे की पहली शादी एक मराठी राइटर डायरेक्टर विजय केनकरे से हुई थी लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। इसके बाद रेणुका ने दूसरी शादी पॉपुलर एक्टर आशुतोष राणा से कर ली। दोनों 19 सालो से साथ है और काफी अच्छी जिंदगी बीता रहे है। दोनों के 2 बेटे भी हैं शौर्यमान और सत्येन्द।

नीलम कोठारी और समीर सोनी
नीलम कोठारी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी है। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से कई धमाकेदार फिल्में की है। फैंस को नीलम और गोविंदा की जोड़ी काफी पसंद थी। तो दूसरी तरफ नीलम और गोविंदा का रिश्ता भी बॉलीवुड में चर्चाओं मे रहता था लेकिन ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। नीलम की पहली शादी 2000 में यूके के बिजनेसमेन ऋषि सेठिया से हुई। लेकिन ये शादी ज्यादा चल नहीं पाई। और जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। इसके साथ साल 2013 में नीलम ने एक्टर समीर सोनी से शादी की। शादी के बाद दोनो ने मिलकर एक बेटी को गोद लिया। जिसका नाम आहना है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments