चीन पर भारी साबित हुए भारत के ‘विकास रेजिमेंट’ के ये जवान, ड्रैगन की हर चाल का ऐसे दिया करारा जवाब


LAC पर भारत और चीन पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां पर चीन बार-बार अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दे रहा है। शनिवार की रात चीनी सैनिकों ने रात के अंधेरे का फायदा उठानी की हिमाकत की। दरअसल शनिवार रात चीनी सैनिकों ने भारत के पैंगोग त्सो इलाके में घुसपेठ करने की कोशिश की। जिसका जवाब भारतीय सेना ने मुंहतोड़ दिया। भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सैनिकों को यहां से खदेड़ दिया। जिसके बाद अब देशभर में भारतीय सेना की तारीफ हो रही है।

भारतीय सेना की विकास रेजिमेंट बटालियन के जवानों ने पैंगोंग त्सो इलाके में चीनी सैनिकों का सामना किया। इस बटालियन के जवान चीनी सैनिकों पर भारी साबित हुए। चीनी सैनिकों ने जैसे ही उत्तरखांड के पैंगोंग इलाके में घुसपेठ करने की कोशिश की। तो भारतीय सीमा पर दुश्मन का सामना करने के लिए विकास रेजिमेंट बटालियन के जवान खड़े थे। इस बटालियन ने लाइफ ऑफ कंट्रोल पर एक ऐसी स्ट्रेटिजिक हाइट को अपने कवर में ले लिया। जिस पर चीनी सेना की नजर थी। बता दें कि ये हिस्सा भारतीय जमीन का है लेकिन चीन लगातार इस जमीन पर अपना हक पेश करता रहा है।

चीनी सैनिकों का प्लान था कि वह इस इलाके पर कब्जा कर लें। ताकि पैंगोंग इलाके से साउथ बैंक के पास उन्हें भारतीय सेना के सामने फायदा मिल सके। लेकिन दूसरी तरफ भारतीय सेना ने इन जवानों ने बड़ी मुस्तैदी के साथ चीन के हर प्लान को बर्बाद कर दिया। भारत के इस बटालियन में कई तिब्बती भी थे। जिन्होंने सेना का साथ देकर चीनी जवानों को खदेड़ा है। जिसके बाद चीन की बौखलाहट भी साफ नजर आई। एक तरफ चीन ने भारत पर घुसपेठ का आरोप लगाया। तो साथ ही चीन ने बातचीत का ड्रामा एक बार फिर शुरू कर दिया। जो चीन की तरफ से मई से चल रहा है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments