ये पांच पौधे चमका सकते हैं आपकी किस्मत, होगी पैसों की बारिश

हरियाली हमारे आँखों में एक सुकून देती है। हरियाली से घर में सुंदरता तो बनती ही रहती है साथ में शुद्ध वायु भी मिलती रहती है। मगर वास्तु -फेंगुशई के मुताबिक कुछ पौधे घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इन पौधों को आप ऑफिस और घर में लगाएं इससे एक ओर जहां आपको कारोबार में लाभ होगा वहीं आपके घर में सुख-समृद्धि और खुशियां भी आएंगी। हम आज आपको ऐसे ही पांच पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी तरक्की में बहुत ही सहायक हो सकते हैं।

मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के साथ फेंगशुई में भी मनी प्लांट को घर या ऑफिस में लगाना शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से घर पर सुख-समृद्धि और पैसा आता है। ज्योतिष के मुताबिक मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है इसलिए मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में ही रखना शुभ माना जाता है। परिवार के लोगों में प्रेम बना रहता है और इस पौधे से आर्थिक तंगी नहीं होती। इसको कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में ना रखें। इस दिशा में रखने से आर्थिक नुकसान होता है।

बैम्बू प्लांट
फेंगशुई के मुताबिक बांस के पौधे सुख व समृद्धि के प्रतीक माने गए हैं। इस पौधे को शुभ, सौभाग्य और लम्बी आयु का प्रतीक माना गया है। वास्तुविज्ञान के मुताबिक अगर बांस के पौधे को दिशाओं के अनुरूप सही स्थान दिया जाए तो ये चमत्कारिक लाभ देता है। बांस का अद्भुत पौधा नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म करता है,वहीं यह अपने आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध करता है। इसे लाल रिबन से जरूर बांधे और कांच के बाउल में पानी डालकर रखना चाहिए। इसे दुकान, प्रतिष्ठान में ईशान या उत्तरी दिशा में रखने से आर्थिक प्रगति होने लगती है। 6 बांस के डंठल का इस्तेमाल आपको फायदा देगा। फेंग शुई के मुताबिक बांस के छह डंठल धन को आकर्षित करते हैं।

तुलसी
तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिय लक्ष्मी का स्वरुप मन जाता है। इसको घर की उत्तर, ईशान या पूर्व दिशा में लगाने माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तुलसी एक चमत्कारिक औषधीय पौधा भी है। घर के आंगन में या छत पर तुलसी को रोज सुबह-शाम जल चढ़ाएं। शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

लिली का पौधा
लिली का पौधा घर में लगाना का बहुत अच्छा होता है। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर यह पौधा खुशियां, सौहार्द बढ़ाता है। इसको लगाने से घर के सदस्यों का व्यवहार आपस में अच्छा रहता है। इस पौधे को अपने घर के लिविंग रुम या फिर मेडिटेशन वाले रूम में लगाना चाहिए। सफ़ेद लिली को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

मनी ट्री या क्रासुला
क्रासुला को मनी ट्री या जेड प्लांट भी कहा जाता है। फेंगशुई के मुताबिक जेड पौधे को घर या ऑफिस में रखना बेहद शुभ माना जाता है,धन लाभ होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। प्रवेशद्वार पर अंदर की तरफ इसे लगाना चाहिए। इसका पौधा खरीद के किसी गमले या जमीन में लगा दें। इसे धूप या छांव कहीं भी लगाया जा सकता है। इस पौधे के बारे में मान्यता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा और धन को अपनी तरफ खींचता है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments