इन राशिवालों से भूलकर भी न लें पंगा, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने



किसी भी व्यक्ति के बारे में उसकी राशि काफी कुछ बता देती है। व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसके भविष्य में क्या घटना घटाने वाली है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां हैं और सभी का अपना स्वभाव होता है। जिसका प्रभाव जातक के जीवन पर भी पड़ता है। राशि जातक के सकारात्मक से लेकर नकारात्मक गुण के बारे में बताती है। वहीं कुछ राशियों के जातक काफी ऊर्जावान और ताकतवर होते हैं। जो अपने विरोधी को कहीं भी और कभी भी परास्त कर सकते हैं। आईये जानते हैं उन राशियां के बारे में…

मेष राशि
इस राशि के जातक काफी ऊर्जावान होते हैं क्योंकि मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। इस राशि के जातकों में जल्द निर्णय लेने की क्षमता होती है और खास बात यह है कि ये दूसरों से ज्यादा खुद पर यकीन करते हैं और खुद ही कोई भी काम करना पसंद करते हैं।

मेष राशिफल 2020 (Mesh Rashifal 2020) संकेत कर रहा है कि मेष राशि (Mesh Rashi) वालों के लिये नववर्ष 2020 काफी अच्छा रहेगा। in 2020 | Astrology, Aries, Character

वृश्चिक राशि
विद्रोह करने की भावना वृश्चिक राशि के जातकों में सबसे ज्यादा होती है। इस राशि का स्वामी मंगल होता है। इस राशि के जातक दूसरों को अच्छे से परखने में
कसक्षम होते हैं। वृश्चिक राशि के जातक थोड़े भावुक जरूर होते हैं लेकिन अगर वो कुछ ठान लें तो उसे पूरा भी जरूर करते हैं।

वृश्चिक राशि वाले अपने पार्टनर से करते हैं बेइंतहा प्यार, जानिए इनसे जुडी कुछ और बातें

मकर राशि
शनि ग्रह मकर राशि के स्वामी हैं, इस राशि के जातक काफी ज्यादा मेहनतकश और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। जो खुद पर सम्पूर्ण नियंत्रण भी रखते हैं। यह लगातार कोशिश करते रहते हैं कि वो अपने काम सफल हो जाये। मकर राशि स्वामी ग्रह शनि (शनि देवता) को न्यायप्रिय देवता माना जाता है।

कुंभ राशि
इस राशि के जातकों की सोचने की क्षमता काफी अधिक होती है, इस राशि के देवता शनि देव माने जाते है। अपनी बुद्धि के बल पर इस राशि के जातक अपने प्रत्येक काम में हमेशा सफलता ही पाते हैं। कहा जाता है कि कुम्भ राशि के जातक कभी भी किसी के बहकावे में आकर कुछ नहीं करते है।

कुंभ राशि और मकर राशि का संबंध कैसा रहता है इन दो राशि पर 14 फरवरी को अचानक किस्मत लेगी नया मोड़ - Sabkuchgyan

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments