अमित शाह फिर हुए अस्वस्थ, एम्स में भर्ती, लोगों ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

 

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक बार फिर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें किन दिक्कतों के चलते भर्ती कराया गया है इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। लेकिन इससे पहले भी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें मेदांता से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद थकान और शरीर में दर्द की शिकायत पर एम्स में भर्ती भर्ती कराया गया था। दोबारा डिस्चार्ज किए जाने के बाद कल रात में फिर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। अमित शाह के एम्स में भर्ती किए जाने की खबर आते ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की जाने लगी है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि अमित शाह जी के अस्वस्थ होने की खबर मिली है। ईश्वर से कामना है कि आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एम्स में भर्ती होने की खबर मिली है। मेरी ईश्वर से कामना है कि आप शीघ्र पूरी तरह स्वस्थ होकर देश की सेवा में पुनः पुरानी ऊर्जा के साथ जुट जाएं। बताते चलें कि गृहमंत्री अमित शाह बीते दिनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। मेदांता अस्पताल में उनका इलाज हुआ और ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद थकान और शरीर में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें एम्स में भर्ती भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह का इलाज एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई वाली टीम की देखरेख में हुआ था। 55 वर्षीय अमित शाह ने दो अगस्त को ट्विटर के जरिए खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन वह अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ नजर नहीं आ रहे हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments