श्रुति मोदी के वकील का खुलासा! सुशांत की बहनों की थी प्रोपर्टी पर नजर, हुआ था झगड़ा

 

दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक मौत की जांच सीबीआई कर रही है, तो वहीं इस केस को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं। इस बीच सुशांत की पूर्व मैनेजर रहीं श्रुति मोदी के वकील ने एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस खुलासे में श्रुति मोदी के वकील ने सुशांत के परिवार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।दरअसल सुशांत केस की मिस्ट्री सुलझने के बजाए उलझती चली जा रही है, कभी सुशांत के परिवार की तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ रिया अपना पक्ष रख रही हैं। हालांकि कौन कितना सच बोल रहा है इसका सीबीआई जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल सीबीआई की इनवेस्टिगेशन जारी है। बहरहाल श्रुति मोदी के वकील अशोक साराओगी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि सुशांत की बहनों की नजर उनकी प्रोपर्टी पर थी। सुशांत की बहनें को दिवंगत अभिनेता पर पूरा कंट्रोल भी था।

श्रुति मोदी के वकील अशोक साराओगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुशांत की बहनें अभिनेता की प्रोपर्टी हथियाना चाहती थीं।

वकील ने अपने बयान में कहा कि ‘प्रियंका जब साथ रहती थीं वो सुशांत को रिया से मिलने तक नहीं देती थीं। इतना ही नहीं सुशांत के एक स्टाफ ने उनकी तीन बहनों को यह कहते हुए सुना था कि सुशांत को उनके साथ आने तो दो फिर पूरी प्रॉपर्टी उनकी हो जाएगी।

जब सुशांत को इस बात का पता चला तो उन्होंने अपनी बहनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने उनकी बिजनेस क्लास की टिकट भी कैंसिल करा दी थी।’

वकील ने आगे कहा कि ’25 और 26 नवंबर सुशांत के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन था। सुशांत की बहनें उन्हें चंडीगढ़ लेकर जाना चाहती थीं। उन्होंने उनके सारे स्टाफ को भी निकाल दिया था। श्रुति मोदी से पहले जो सुशांत का मैनेजर था उसे भी सुशांत की बहन प्रियंका ने निकाल दिया था। सुशांत के पैसों से प्रियंका अपने लिए महंगे गहने खरीदती थीं।’

मालूम हो कि इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने सीबीआई को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत की बहनों के साथ उनकी नहीं बनती थी। यही बात सुशांत के रूम पार्टनर रहे सिद्धार्थ पिठानी ने भी सीबीआई के सामने एक बयान में कही थी कि

एक दिन प्रियंका और रिया के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, उस वक्त सुशांत ने रिया का साथ दिया था। जिसके उनकी बहन प्रियंका आगबबूला हो गई थीं। तभी से वो सुशांत से उखड़ी-उखड़ी रहने लगी थी। हालांकि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है। सीबीआई जांच के बाद ही सारी तस्वीर साफ हो पाएगी।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments