अंडरगार्मेण्ट्स में चम्मच रखना शगल नहीं ज़रूरत है। जी हाँ, मजबूरी जब हद से गुजरने लगे तो कोई भी शगल नहीं रह जाता। क्योंकि वैसे भी लड़कियों को अपनी हिफाजत के लिए क्या से क्या नहीं करना पड़ जाता है। ऊपर से समाज के कथित रखवालों की आजो-गरीब सलाह तो लड़कियों का और भी दम घोटकर रख देती हैं। अब देखिए न स्वीडन के एक शहर में लड़कियों को एक अजीबो गरीब नसीहत दी जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वीडन के एक शहर गोथेनबर्ग है, यहां लड़कियों को सलाह दी जा रही है कि वो अपने अंडरगारमेंट में चम्मच छिपा कर रखें। दरअसल इसके पीछे भी एक कारण हैं। स्वीडन में पिछले दिनों कई मामले सामने आए जहां लड़कियों को बिना मर्जी के शादी करके देश से बाहर ले जाया जा रहा है या फिर जबरदस्ती देश से बाहर ले जाकर उनका खतना किया जा रहा है। इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चम्मच रखने की सलाह दी जा रही है।
चम्मच रखने से ये होता है![](https://lopscoop-image.oss-ap-southeast-1.aliyuncs.com/lopscoop/image/content/2018/05/29/1527590209253105_P=.JPG)
दरअसल, इसके पीछे अधिकारियों का मानना है कि अगर महिलाएं अंडरगार्मेंट्स में चम्मच रखेंगी तो जब वह एयरपोर्ट पर मेटल डिटेक्टर के नीचे गुजरेंगी तो अलार्म बजेगा। ऐसे में लड़कियों को किसी ऐसी जगह पर ले जाकर चेकिंग की जाएगी जहां कोई नहीं होगा। ऐसे में अगर वो किसी परेशानी में शामिल हैं तो अधिकारियों को इस बारे में बता सकती हैं।
![](https://lopscoop-image.oss-ap-southeast-1.aliyuncs.com/lopscoop/image/content/2018/05/29/1527590228457372_P=.jpg)
ऐसा नहीं है कि इस ट्रिक ने कोई कमाल नहीं किया है, इससे कई लड़कियों को बचाया जा चुका है। कुछ इसी तरह चम्मच ने ब्रिटेन में भी लड़कियों को बचाया था।
![](https://lopscoop-image.oss-ap-southeast-1.aliyuncs.com/lopscoop/image/content/2018/05/29/1527590247966518_P=.jpg)
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।
Post a Comment