चाणक्य नीति: सफलता की राह में सबसे बड़ा रोड़ा होती हैं इंसान की यह दो आदतें

Chanakya

भारत में चन्द्रगुप्त साम्राज्य की स्थापना करने वाले चाणक्य सिर्फ एक बेहतरीन शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि वह एक बढ़िया अर्थशास्त्री भी थे। उनके अर्थशास्त्र ज्ञान के कारण ही उन्हें कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। चाणक्य विभिन्न विषयों के ज्ञाता भी थे। उन्हें समाज के हर क्षेत्र का ज्ञान था इसलिए उन्होंने जो कुछ भी लिखा उसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा। चाणक्य कहते हैं कि इंसान को हमेशा अच्छी आदतें ही सीखनी चाहिए,वहीँ उसे सफलता दिला सकती हैं। अच्छी आदतों को ग्रहण करने वाला इंसान हमेशा महानता की ओर अग्रसर होता है, लेकिन इंसान के अंदर अच्छी आदतें तभी आती हैं जब उसे अच्छी शिक्षा और अच्छा संस्कार दिया जाता है। चाणक्य नीति कहती हैं कि जिन लोगों की आदतें ख़राब होती हैं उन्हें सफल होने में काफी दिक्कतें आती हैं। वह जीवन में कभी भी तरक्की नहीं कर पाता। आज आपको उन दो बुरी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंसान की तरक्की में सबसे बड़ी बाधा उत्पन्न करती हैं।

इंसान को झूठ नहीं बोलना चाहिए

JHOOTHचाणक्य नीति के अनुसार इंसान को झूठ नहीं बोलना चाहिए। झूठ बोलने वाला इंसान दूसरों का कम अपना ज्यादा नुकसान करता हैं। इससे लोग उस पर भरोसा करना छोड़ देते हैं और उससे दूरी बनाने लगते हैं। इंसान को अगर झूठ बोलने की आदत लग गयी तो वह जल्दी जाती नहीं है इसलिए उसे इस गंदी आदत से बचना चाहिए। हर झूठ एक न एक दिन पकड़ा जाता है तब झूठ बोलने वाले की इमेज खराब हो जाती है और लोग उस पर विश्वास करना छोड़ देते हैं।

इंसान को आलस नहीं करना चाहिए

आलस आपकी सफलता की राह की सबसे बड़ी बाधा है। आलस करने वाला इंसान हर काम को देरी से पूरा करता है। ऐसे में वह कई ऐसे मौकों को गवां देता है जो उसकी सफलता के लिया सबसे ज्यादा आवश्यक होते हैं। आलसी इंसान हमेशा आज का काम कल पर छोड़ देता है, जिससे लोग उसे काम देने से कतराते हैं। अपनी आलस करने की आदत के कारण कभी-कभी इंसान के हाथ से वह मौका छूट जाता है जो उसे सफलता की बुलंदियों पर पहुंचा सकता है इसलिए इंसान को कभी भी आलस नहीं करना चाहिए।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments