वास्तुदोष को दूर कर आपको धनवान बनाता है तुलसी का पौधा, इन बातों का रखें ध्यान


 हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय होता है, जो औषधीय गुणों से भी भरा है। घर में तुलसी का पौधा रखना शुभ और लाभकारी माना जाता है। एक दौर ऐसा भी था कि तुलसी का पौधा हर घर के अंगना लगाया जाता था। वक़्त के साथ आंगन और तुलसी का पौधा दोनों ही दिखना काफी कम हो गए हैं। वक़्त जरूर बदल गया है लेकिन तुलसी का महत्व कम नहीं हुआ है। वहीं इन दिनों लोगों का यह भी कहना है कि उनके घर तुलसी का पौधा लगता नहीं है सूख जाता है इसलिए पौधा लगाते वक़्त इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

  • भगवान श्री हरि विष्णु को तुलसी का पौधा प्रिय है, इसका उपयोग प्रत्येक धार्मिक कार्य में होता है। तुलसी का पौधा जहां भी लगा हो वहां पर कभी भी मांस और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। जो लोग अपने गले तुलसी की माला पहनते हैं उन्हें सभी तरह की तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए।
  • बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि तुलसी का पौधा वास्तु दोष को भी दूर करता है। तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। लेकिन इसे गलती से भी दक्षिण दिशा की तरफ नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको शुभ नहीं अशुभफल मिल सकते हैं। इसे हमेशा पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में ही लागए या रखें। अगर आप तुलसी का पौधा अपने घर के आंगन में लगाते है तो ये सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
  • घर में अगर तुलसी का पौधा लगा है तो कुछ नियमों का भी पालन करना चाहिए, उसे रोजाना नियमित जल दें और शाम को एक दीपक जलाए। मान्यता है कि माता लक्ष्मी अपने उन भक्तों पर मेहरबान रहती हैं जो रोजाना सुबह और शाम तुलसी के पौधे में एक दिया जलाकर जरूर रखें। वहीं रविवार के दिन तुलसी में जल न चढ़ाए।
  • तुलसी को जब भी लागए तो गमले में ही लागए उसे जमीन में न लगाए। ऐसा करने से अशुभ हो सकता है जिसका प्रभाव परिवार के सदस्यों के स्वास्थ पर पड़ता है।
  • सूर्यास्त होने के बाद तुलसी के पत्ते कभी न तोड़े, न ही चंद्रग्रहण, सूर्य ग्रहण और रविवार के दिन तोड़े। अगर तुलसी का पौधा सूख गया है तो उसके स्थान पर दूसरा पौधा लगाए और सूखे पौधे को नदी में प्रवाहित कर दें।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments