अखिलेश ने भाजपा सरकार पर कसा तंज, सीमा विवाद पर कह दी ये बड़ी बात

 

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद अखिलेश यादव ने भारत चीन के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर केद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को कांग्रेस वाली गलती फिर नहीं चाहिए। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि चीन के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) का यही मानना है कि जो गलती कांग्रेस ने की थी वो गलती भाजपा को नहीं दोहरानी चाहिए। वहीं संसद के मानसूत्र सत्र को दौरान राज्यसभा में गुरुवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन के बीच जारी सीमा विवाद पर अपना बयान दिया। इससे पहले वे लोकसभा में अपना पक्ष रख चुके हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संसद के मानसूत्र सत्र को दौरान राज्यसभा में गुरुवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन के बीच जारी सीमा विवाद पर अपना बयान दिया। इससे पहले वे लोकसभा में अपना पक्ष रख चुके हैं। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ ने सदन के पटल पर चीन की बखिया उधेंड़ कर रख दी। रक्षा मंत्री ने कहा कि चीन की कथनी और करनी में अंतर है, लेकिन भारत भी हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठा है। इस बीच उन्होंने चीन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दुनिया में कोई ऐसा ताकत नहीं जो भारतीय सेना को पेट्रोलिंग करने से रोक दे।

चीन पर आरोप लगाते हुए कहा कि चीनी सेना की हरकत की वजह से गलवान घाटी में झगड़े की स्थिति बनी। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने बताया ”चीन ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लगभग 38,000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। चीन अब भी अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के पूर्वी क्षेत्र में लगभग 90,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र का दावा करता है।”

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments