हिसार: ट्यूशन मास्टर ने छात्रा का किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

 

हरियाणा के हिसार जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत पर से ही पर्दा उठा दिया। दरअसल एक नाबालिग लड़की के साथ ट्यूशन मास्टर और दो छात्रों ने उसका गैंगरेप किया। बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया। नाबालिग लड़की ने यह सारी बात अपनी मां को बताई तो ट्यूशन मास्टर के कारनामों का पता चला। बताया जा रहा है कि करीब एक साल से वह इस परेशानी को झेल रही थी, ट्यूशन मास्टर उसे ब्लैकमेल करता था, इतना ही नहीं उसने नाबालिग से करीब 50 हजार रुपए तक ऐंठे हैं। इस घटना के बाद परिजनों में रोष का माहौल बना हुआ है।

परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म की FIR दर्ज कराई कराई गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ट्यूटर ने उसे वीडियो दिखाकर करीब 1 साल तक उसके साथ रेप किया। और फिर समझौते में मुझसे पैसे मांगे। आरोपी ट्यूटर ने कहा था कि वह इस वीडियो को डिलीट कर देगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। वह नाबालिग लड़की की मजबूरी का फायदा उठाता रहा। लगातार ब्लैक मेल से परेशान लड़की ने यह बात अपनी मां को बता दी, फिर जाकर ट्यूटर मास्टर पर पुलिस द्वारा एक्शन लिया गया।

महिला थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि एक टयूटर ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है. इस मामले में टयूटर और अन्य दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके  आगे की कार्यवाई तेज की गई है। पीड़िता ने सुशील, राकेश और अंकित तीनों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

0/Post a Comment/Comments