अर्णब ने जमकर लगाई संजय राउत की क्लास, ‘मुंबई में रहता हूं मैं, क्या कर लोगे मेरा’

 

शुरू से ही सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने वाले देश के वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी इन दिनों अपनी डिबेट ‘पूछता है भारत’ में संजय राउत पर जमकर बरस रहे हैं। एक दिन पहले ही अर्णब ने कंगना रनौत के मसले को लेकर संजय से तीखे सवाल किए थे। ध्यान रहे कि अपने आपको मुंबई पुलिस से असुरक्षित बताने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत को संजय ने हिदायत देते हुए कहा था अगर इतना ही डर लगता है तो मुंबई न आएं। बस..उनके इसी हिदायत से खफा हुईं कंगना ने भी राउत और पूरी शिवसेना की टीम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि आ रही हूं मैं मुंबई.. किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक कर दिखाएं।

उधर, इस पूरे मामले को वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी पूरे बेबाकी के साथ अपने शो ‘पूछता है भारत’ में उठा रहे हैं। अपने इस शो के माध्यम अर्णब गोस्वामी संजय राउत से तीखे सवाल करते हुए उन्हें ओपन चेलैंज कर रहे हैं। अब इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अर्णब संजय पर भड़कते हुए कह रहे हैं कि इस प्रोग्राम में घोषणा करता हूं कि दोस्तों में उद्धव ठाकरे, संजय राउत और अनिल देशमुख को आमंत्रित करता हूं। वन टू वन मेरे साथ हो जाए। मैं इंटरव्यू करूंगा उनका। उन्होंने कहा कि संजय राउत अगर हिम्मत है तो आगे आओ। इंटरव्यू होगा आपका और मेरा… है हिम्मत ?

वहीं, सुशांत सिंह राजपूत मसले को लेकर अर्णब ने बेहद बेबाकी से सवाल करते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को धमकाने वाले लोग अब पूरे हिंदुस्तान को धमका रहे हैं। अब धमकी दी जा रही है कि मुंबई आओगे तो देख लेंगे। क्या देखोगे संजय राउत?  इसके बाद अर्णब यही नहीं रूके..उन्होंने कहा कि धमकी दी जा रही है कि मुंबई पुलिस पर सवाल उठाओगे तो मुंबई में घुसने नहीं देंगे। मैं तो कब से सवाल कर रहा हूं, क्या कर लोगे। मैं तो मुंबई में रहता हूं। मुंबई पुलिस से सवाल पूछता हूं। मुंबई में घुसकर मुंबई पुलिस से सवाल पूछता हूं। अरे संजय राउत जी अपनी बात बोले। अपने लिए कहो..मुंबई तुम्हारा है क्या?

अर्णब ने कहा कि मुंबई मेरी कर्मभूमि है..सुन लो संजय राउत.. क्या कर लोगे.. बेकार की बात करते हो। मुंबई पुलिस कमिशनर का तो पूरा देश इस्तीफा मांग रहा है। तुम क्यों तरफदारी करते हो संजय राउत? अर्णब कहते हैं कि सुशांत महाराष्ट्र सरकार में कोई पार्टी नहीं है, तो अनिल देशमुख इतना क्यों भड़क रहे हो। शर्म नहीं आती है? कंगना रनौत को नहीं आने दूंगा.. कंगना रनौत को नहीं आने दूंगा। अरे जागिरदार हो तुम क्या मुंबई के। आज सत्ता में हो तो कल ओपजिशन में जाओगे। कौन हो तुम? 

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments