चार अक्टूबर से वक्री हो रहे मंगल, इस राशियों पर डालेंगे विपरीत प्रभाव, जानें-आप पर क्या रहेगा असर

rashifal

चार अक्टूबर से मंगल गृह मीन राशि में वक्री हो रहा है। 14 नवंबर से यह मीन राशि में ही मार्गी हो जायेगा। मीन जल तत्व की राशि है।यह देव गुरु वृहस्पति द्वारा शासित है। मंगल और बृहस्पति आपस में मित्र हैं। मंगल मीन राशि में 48 दिनों तक वक्री रहेगा। इस दौरान वह सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। आइये जानते हैं मंगल का वक्री होना आपकी राशि पर कैसा असर डालेगा।

मेष

मेष राशि वालों के लिए मंगल का वक्री होना सवास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। कार्यस्थल पर बाधाओं के सामना करना पड़ सकता है। साहस के साथ-साथ धैर्य से काम लेना होगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जीवन साथी से मन मुटाव हो सकता है।

वृष

मंगल ग्रह का वक्री होना वृषराशि के जातकों के लिए आर्थिक दिक्कतें पैदा करने वाला हो सकता है। बनते-बनते काम बिगड़ सकता है, हालांकि जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा मिलने की उम्मीद की जा सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में सावधानी की जरूरत है। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध बना कर रखे नहीं तो समस्या आ सकती है। गुस्से से बचें। वाद-विवाद से दूर रहें। घर परिवार में आर्थिक समस्या की संभावना है। पिता की सेहत से जुडी दिक्कत आ सकती है।

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए मंगल का वक्री होना दिक्कत भरा हो सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र ने तनाव हो सकता है। आर्थिक समस्या का सामना करना पर सकता है। परिवार में भी तनाव हो सकता है।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए यह समय मिला जुला परिणाम देने वाला हो सकता है। इस समय आपको कोई अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। पैतृक सम्पति में नुकसान होने की संभावना है। दोस्तों और मित्रों से विवाद हो सकता है।

कन्या

मंगल का वक्री होना कन्या राशि के वैवाहिक जीवन के परेशानी लाने वाला हो सकता है। इस समय किसी के साथ व्यापार में साझेदारी करना अशुभ फलदायक हो सकता है। अभी किसी भी नये कार्य में निवेश करना ठीक नहीं है। नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

तुला

तुला राशि वालों अचल संपति बढ़ने के योग बन रहे हैं। हालांकि कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आफिस में अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं, जिसका असर करियर पर पड़ सकता है। सेहत से सुधार होने की संभवना है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। प्रेमी में कहासुनी हो सकती है। खर्चे बढ़ने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी।

धनु

सुखों में कमी आने की संभावना है। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। भाई बहनों ने मन मुटाव हो सकता है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कारोबार ने वृद्धि होगी। समाज में सम्मान मिलेगा।

मकर

साहस और पराक्रम में कमी आएगी। किसी चीज को लेकर मन भयग्रस्त रहेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो सकती है। समझदारी से काम लें। नौकरी और कारोबार ने थोड़ी बहुत दिक्कत आएगी, लेकिन इससे परेशान होने की अवश्यकता नहीं है।

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का वक्री होना आर्थिक संकट की और इशारा कर रहा है। आप इस दौरान चाह कर भी बचत नहीं कर पाएंगे। आप पर गुस्सा हावी रहेगा।ऐसी स्थिति में आप किसी से अपशब्द कह सकते हैं। रिश्तों में भी तनाव आ सकता है।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए यह अवधि में मानसिक परेशान वाली हो सकती है। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी तनाव हो सकता है। कार्यों में भी रुकावट आएगी।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments