भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प का सामने आया वीडियो, देखें कैसे भारी पड़े देश के जवान

 

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद बढ़ता जा रहा है वहीं दोनों सेनाओं के बीच भी तनाव देखने को मिल रहा है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमे भारत और चीनी सेनिको के बीच जमकर धक्का मुक्की हो रही है। इस झड़प में साफ़ देखा जा सकता है भारतीय जवान चीनी सैनिकों पर भारी पड़ रहे हैं। इस वीडियो को चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) ने यूट्यूब पर शेयर किया है। अब तक फ़िलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि वीडियो कब का है लेकिन वीडियो मई 2020 से पहले का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दोनों ही देशों के सैनिक कम दिखाई दे रहे हैं। जबकि मई के बाद से ही दोनों ही देशों ने अपने अपने सैनिकों की संख्या में बढ़ोत्तरी की है। यह वीडियो गलवान घाटी का बताया जा रहा है क्योंकि इस वीडियो में गलवान नदी दिखाई दे रही हैं। जहां दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई हो रही है।

वीडियो में कुछ सैनिकों के पास जरूर राइफल दिखाई दे तो रही है लेकिन वो उसका इस्तेमाल करते नहीं दिख रहे हैं वहीं झड़प के दौरान दोनों देशों के सैनिकों के पास डंडे तो दिखाई दे रहे हैं लेकिन वो हाथों पैरों से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह वायरल वीडियो जून माह में भारत और चीनी सेना के बीच हुई हिंसक झड़प का नहीं है। वहीं जून माह में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद दोनों ही देशों ने अपने सैनिकों को पहले से अच्छे हथियार उपलब्ध कराए हैं।

सीमा पर तनाव इतना बढ़ चुका है कि 7 सितंबर के दिन 45 वर्ष बाद LAC पर फायरिंग हुई है। ये फायरिंग चीन की तरफ से की गई है और इस पर चीन का कहना है कि भारतीय सेना ने सीमा पार करने की कोशिश की ही जिसकी वजह से उसने फायरिंग की। जबकि भारतीय सेना ने चीनी सेना के दावों को नकार दिया है। चीन हर वो कोशिश कर रहा है जिससे भारत को भड़काया जा सके और सीमा पर हालत बेकाबू हो जाए।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments