आम आदमी को बड़ी राहत, डीजल में गिरावट, जानें पेट्रोल के ताजा दाम

हर रोज सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती है। इस दौरान कभी उतार तो कभी चढ़ाव देखने को मिलते ही रहता है। हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम तय किए जाते हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम तय हो इससे पहले इन्हें एक निर्धारित और लंबी प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। उधर, आज यानी की 23 सितंबर के लिए भी पेट्रोल और डीजल के ताजातरीन दाम जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ डीजल के दाम में 15 से 16 पैसों की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले राजधानी  दि्ल्ली में डीजल के दाम में 8.36 रूपए की  गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद से राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में 73.56 रूपए है।

जानें प्रमुख शहरों के दाम 
उधर, बात अगर देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 82.08 और 73.40 रूपए है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 83.57 रूपए और 76.96 रूपए है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 88.73 रूपए और 79.73 रूपए है। चैन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 85.04 रूपए और 78.71 रूपए है।

ऐसे जानें अपने शहर के दाम 
वहीं, यदि आपको अपने शहर के दाम जानने हैं तो इसके लिए आपको अपने शहर का कोड और आरएसपी लिखकर 9224992249 पर मैसेज करना होगा। इस तरह से आप महज एक मैसेज के जरिए अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के दाम जान सकते हैं। हां.. लेकिन एक बात ध्यान रहे कि हर शहर का कोड अलग-अलग होता है। लिहाजा एक मर्तबा आईओसीएल की वेबसाइट पर जाकर अपने शहर का कोड चेकर कर लें, इससे आपको  सरलता होगी।

हर रोज 6 बदलते हैं दाम 
यहां पर हम आपको बताते चले कि हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम तय होते हैं। इससे लिए पहले उसे निर्धारित और लंबी कवायद से होकर गुजरना होता है, जिसके तहत पेट्रोल और डीजल के दाम तय होते हैं। मसलन, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, डीलर कमीशन, एक्साइस ड्यूटी, जैसे पड़ावों से गुजरकर पेट्रोल और डीजल के दाम तय होते हैं। इसके बाद फिर यह अंत में पेट्रोल पंप संचालकों के पास पहुंचते हैं, जो इसमे अपना मुनाफा जोड़ने के बाद ग्राहकों को उपलब्ध कराते हैं, तो इस तरह से एक पूरी प्रक्रिया के तहत पेट्रोल और डीजल के दाम तय होते हैं।

0/Post a Comment/Comments