कोरोना वायरस की चपेट में आए एक्टर अर्जुन कपूर, जानें कैसी है हालत

 

arjun

बॉलीवुड के कई सेलेब्स अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का नाम भी जुड़ गया हैं। अर्जुन कपूर को कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया हैं। जिसके चलते एक्टर ने खुद को घर में क्वारेंटीन कर लिया है। जिसकी जानकारी खुद अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर दी। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें अर्जून कपूर ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी फैंस को दी। वहीं, जैसे ही एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना पोस्ट शेयर किया। तो फैंस के बीच भी हंगामा मच गया। हर कोई अब अर्जून कपूर के ठीक होने की दुआ कर रहा है।

अर्जुन कपूर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। आप सब को ये जानकारी देना मैं अपना कर्तव्य समझता हूं। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं, मुझमें मामूली लक्षण पाए गए हैं। डॉक्टर की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। मुझे सपोर्ट करने के लिए मैं आप सभी को एंडवांस में धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं अपने स्वास्थ्यू को लेकर आप सभी को आगे जानकारी देता रहूंगा। यह अभूतपूर्व समय है। मुझे भरोसा है कि मानवता इस वायरस से जीत जाएगी।’ अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर  फैंस लगातार कमेंट कर रहे है। इस दौरान हर कोई ‘गेट वेल सून’ लिख रहा है।

बता दें कि अर्जुन कपूर से पहले बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके है। जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, राजू खेर, पार्थ समथान, तनुश्री दासगुप्ता समेत कई सेलेब्स इस लिस्ट में शामिल है लेकिन अब अधिकर सेलेब्स कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर पहुंच गए है। वर्क फ्रंट की बात करें, तो अर्जुन कपूर की फिल्म ‘संदीप’ और ‘पिंकी फरार’ रिलीज होने के लिए तैयार है लेकिन कोरोना की वजह से सभी सिनेमा हॉल बंद है। ऐसे में सिनेमा हॉल खुलने के बाद ये फिल्म रिलीज हो सकती है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments