भारत पर सरप्राइज अटैक करने की तैयारी में चीन! अलर्ट हुई सेना

 

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के को देखते हुए दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के मध्य बातचीत का दौर जारी है, लेकिन चीन की हर हरकत पर भारत ने नजर बनाई हुई है। चीन एक ऐसा देश है जो सरप्राइज अटैक करने के लिए जाना जाता है। इस आशंका को देखते हुए भारत थल और वायु सेना अलर्ट हैं। वहीं दिनों चीन की किसी भी नापाक हरकत का जवाब देना के लिए दोनों ही सेनाएं अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाने में लगी हुई हैं। भारतीय सेना और एयरफोर्स उच्च ऊंचाई पर युद्ध करने की तैयारियों में लगी हुई है, जिससे दुश्मन को मुकम्मल जवाब दिया जा सके। वहीं चीन की यही कोशिश रहती है कि वो सरप्राइज अटैक ही करे जिससे सामने वाले को सम्भलने का मौका न मिल सके और वो उसे पर हावी हो जाए।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण एलएसी पर बने एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (ALG) की संख्या और ताकत दोनों बढ़ेगी। ये ऐसे मैदान हैं, जो लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के नजदीक ही बने हुए हैं। ऐसे मैदान न केवल भारत बल्कि चीनी सेना ने भी अपने क्षेत्रों में बना रखे हैं। भारत और चीन दोनों ने ही अपने सीमा क्षेत्रों में ALG बना रखें हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर खुद को मजबूत किया जा सके। युद्ध के वक़्त या आशंका को देखते हुए वायुसेना की मदद से सीमा पर जल्द से जल्द जवानों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। चीन ने LAC से सिर्फ 15 किलोमीटर की दूरी पर एक मजबूत एयरफील्ड तैयार कर रखा है।

वहीं भारत की आर्म्ड फोर्सेस ने भी नार्थ-ईस्ट में अपना ALG तैयार किया हुआ है। जिन्हे पीछे 8 वर्षों के अदंर तैयार किया गया है। जिस पर अब ग्लोब मास्टर व सुपर हरक्यूलिस जैसे विमान भी लैंड हो सकते हैं। वहीं भारत सीमा क्षेत्रों के पास अब और भी ALG बनाने पर काम कर रहा है। चीन ने वर्ष 1962 में भी सरप्राइज अटैक ही किया था। जिसमे उसने फ्लैम थ्रोवर गन का इस्तेमाल कर भारतीय सेना को चौका दिया था। वर्ष 2020 में भारत 1962 वाला देश तो नहीं है यह चीन जानता है, लेकिन चीन प्रवृति में बदलाव नहीं हुआ है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments