जब बेटे ने ही पापा महेश भट्ट पर लगाया था गंभीर आरोप, वजह कर देगी हैरान

 

mahesh son rahul

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) विवादों के चलते खासा सुर्खियों में रहते हैं। इस वक्त वह सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस को लेकर विवादों में फंसे हैं। उनका नाम केस की संदिग्ध आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से जोड़ा गया, साथ ही दोनों का व्हाट्सऐप चैट भी सामने आया जिसके बाद महेश भट्ट विवादों में आ गए। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं जब महेश भट्ट किसी विवाद में फंसे हों, उनका विवादों से हमेशा से गहरा नाता रहा है और कई विवाद तो उनके परिवार से ही जुड़ा रहा। एक वक्त ऐसा भी आ चुका है जब महेश भट्ट के खुद के बेटे राहुल भट्ट (Rahul Bhatt) ने गंभीर आरोप लगाया था जिसने सभी को हैरान कर दिया था।

राहुल भट्ट एक फिटनेस ट्रेनर (fitness trainer) के रूप में जाने जाते हैं। इसके साथ ही, वह बिग बॉस (Bigg Boss) में भी नजर आ चुके हैं। राहुल महेश भट्ट और किरण भट्ट के बेटे हैं। महेश भट्ट ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी किरण भट्ट थी, जिससे तलाक लेने के बाद महेश ने एक्ट्रेस सोनी राजदान से शादी कर ली थी। किरण भट्ट से महेश ने 20 साल की उम्र में शादी की थी।
mahesh bhatt family
लेकिन महेश भट्ट के परवीन के साथ अफेयर के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थी। हालांकि, महेश परवीन की बीमारी के बाद वापस लौटे तो किरण भट्ट का उन पर भरोसा उठ गया था और दोनोंं के तलाक के बाद महेश ने सोनी से शादी कर ली थी।

महेश भट्ट को किरण से दो औलाद हासिल हुई राहुल भट्ट और पूजा भट्ट, वहीं सोनी राजदान से उन्हें दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हुई। राहुल भट्ट कुछ फिल्में में नजर आ चुके हैं लेकिन उन्हें कुछ खास उपलब्धि नहीं मिली। राहुल भट्ट ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि पापा महेश ने उन्हें कभी बेटे के रूप में एक्सेप्ट नहीं किया। महेश के बेटे का नाम रखने को लेकर विवाद हो गया था।
rahul bhatt
राहुल भट्ट ने आरोप लगाया था कि, उन्होंने अपने बेटे को कभी इंडस्ट्री में काम नहीं दिलाया। राहुल ने कहा था जब वह किसी फिल्म निर्माता के पास जाते तो वह साफ कहते थे कि जब पिता ही तुम पर भरोसा नहीं कर पा रहे तो हम कैसे करें।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments