कंगना ने शेयर किया अनुराग का पुराना वीडियो, डायरेक्टर ने कबूली लड़के को ‘मोलेस्ट’ करने की बात

 

KanganaTeam

बॉलीवुड इंडस्ट्री इन दिनों विवादों में है। एक तरफ सुशांत सिंह राजपूत की मौत का केस ड्रग्स एंगल तक पहुंच गया। तो वहीं, एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में मीटू की शुरूआत एक बार फिर हो गई है। वहीं, डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने एक्टर्स पायल के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है लेकिन अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस पूरे विवाद पर अनुराग कश्यप को निशाने पर लिया है। कंगना ने अनुराग कश्यप का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें अनुराग कश्यप उस समय का जिक्र रहे है जब वह सबसे ज्यादा शर्मिंदा हुए थे।

अनुराग कश्यप का वीडियो शेयर करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने सुशांत सिंह राजपूत को मारने वालों और मुझे आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले भावुक गिद्धों और सुसाइड गैंग के बारे में बात की। लेकिन वह अन्य लोगों के साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं? अनुराग को सुनो, उन्होंने कैसे एक बच्चे का शोषण किया। ये वो लोग हैं जो दुख दे रहे हैं लेकिन उन्हें लगता है कि लोगों को दुख पहुंचाना ही उत्तर है।‘ बता दें कि इस वीडियो में अनुराग कश्यप अपने स्कूल की बात कर रहे है और बताते है कि उन्होंने स्कूल में एक जूनियर को थप्पड़ मारा था लेकिन मारने के बाद वह रोने लग गए थे। ये सारी बात अनुराग ने अपने माता-पिता को चिट्ठी में बताई थी। अनुराग कहते हैं कि उस वक्त वो काफी शर्मिदा हुए थे।

बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत ने पायल घोष का सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया था। जिसमें एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप को खरी-खोटी सुनाई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘बुलीवुड (बॉलीवुड) उन यौन दरिंदों से भरा हुआ है जो फर्जी शादी करते हैं। वह उम्मीद करते हैं कोई हॉट लड़की उन्हें हर दिन खुश करे। यह चीज कमजोर युवा पुरुषों के साथ ही होती है। मैंने अपना स्कोर अपने तरीके से तय किया है, मुझे मीटू की जरूरत नहीं है, लेकिन बहुत सी लड़कियां कर रही हैं।’ हालांकि, कंगना रनौत के अलावा कई एक्ट्रर्स ने इस विवाद पर अपनी राय रखी। इस दौरान हर किसी ने अनुराग कश्यप का सपोर्ट किया था।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments