चीन को चौतरफा घेरने की तैयारी, भारत के साथ आया ऑस्ट्रेलिया, आज से करेंगे युद्धाभ्यास

 

LAC पर भारत और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है चीन और भारत की सेना आमने-सामने है। इतना ही नहीं, चीन का अड़ियल रवैया भी लगातार सीमा पर देखने को मिल रहा है। जिस वजह से भारत भी चीन के खिलाफ सख्ती से एक्शन ले रहा है

Navy2
लेकिन इस तनाव के बीच अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं दो दिवसीय युद्धाभ्यास करेंगी। ये युद्धाभ्यास आज यानी बुधवार से शुरू होगा। और गुरुवार तक जारी रहेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना की युद्धाभ्यास से चीन की नींद जरूर उड़ गई है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया का दो दिवसिय युद्धाभ्यास पूर्वी हिंद महासागर में किया जाएगा। इस अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया पोत HAMS Hobart हिस्सा लेगा।
Navy
इस पोत की क्षमताओं की देखते हुए इसे डेस्ट्रोयर या विध्वंसक भी कहा जाता है। वहीं, भारत की तरफ से INA Shayadari और INS Karmuk हिस्सा लेंगे।

इससे पहले भारत ने सितंबर महीने में रूसी नौसेना के साथ युद्धाभ्यास किया। ये अभ्यास बंगाल की खाड़ी में हुआ था। वहीं, रूसी नौसेना के अलावा भारत ने अमेरिका और जापान के साथ भी युद्धाभ्यास किया था।
US-Army-1
यूएस नेवी और भारत नौसेना का युद्धाभ्यास अंडमान निकोबार द्वीपसमूहों के पास हुआ था। जिसमें यूएम नेवी के परमाणु क्षमता से लैस यूएसएस निमित्ज ने हिस्सा लिया था। निमित्ज दुनिया का सबसे बड़ा युद्धापोता माना जाता है।

वहीं, भारत और जापान का युद्धाभ्यास हिंद महासागर में किया गया था। इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों की नौसेना के दो-दो पोतों ने हिस्सा लिया था।
india
इस दौरान भारत की तरफ से नेवी के ट्रेनिंग पोत आईएनएस राणा और INS कुलीश शमिल हुए। तो जापान की तरफ से जेस काशिमा और जेएस शिमायुकी शामिल हुए। बता दें कि चीन से जारी तनाव के वजह से सीमा पर सैन्य गतिवधियां बढ़ती जा रही है। भारत ने भी हथियारों की खरीद की गति के तेज किया था तो साथ ही भारत लगातार अन्य देशों के साथ अपने रिश्तों को बनाए रख रहा है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments