पतंग के साथ हवा में उड़ गई तीन साल की मासूम, बाद में जो हुआ लोग रह गए हैरान

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल यह वीडियो चीन के पड़ोसी देश ताइवान का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियों में एक 3 साल की बच्ची हवा में उड़ती दिखाई दे रही है। चलिए आपको बताते हैं कि यह लड़की हवा में कैसे उड़ गई। आपको बता दें कि यह बच्‍ची ताइवान के तटीय शहर में रविवार को पतंग उत्सव (Kite Festival) में भाग लेने के लिए आई थी, जिसे ताइवान भाषा में नैनिलियाओ कहा जाता है। हर कोई पतंग उत्सव में व्यस्त था। चारों और लोगों की भीड़ जमा थी। तभी यह लड़की वहां (Kite Festival) में पहुंच जाती है। आमतौर पर एक पतंग का साइज ज्यादा बड़ा नहीं होता है। लेकिन ताइवान में जो पतंग दिखाई जा रही है, यह सामान्य पतंगों कई गुना बड़ी है।


इस पतंग को यह बच्ची पकड़ी हुई थी, लेकिन अचानक से हवा का बहाव तेज हुआ और पतंग के साथ लड़की भी उड़ गई। इसे देख हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए।

गनिमत रही कि नगर निगम के अधिकारियों की मदद से लड़की को बचा लिया गया। वरना हवा के झोखे में लड़की को नुकसान भी पहुंच सकता था। लेकिन मौके पर बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे गले के पास कुछ खरोंचे आई हैं। हालांकि घबराने की बात नहीं है डॉक्टर्स ने जल्द ठीक होने की बात कही है। इस घटना के बाद ह्सिन्चू शहर के मेयर लिन चिह-चिएन ने एक सार्वजनिक माफी जारी की और कहा कि इस तरह की सभी गतिविधियों को रोक दिया गया है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments