ड्रग्स माफिया पर राज कर चुकी हैं बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेस, सलमान खान संग दी थी हिट फिल्म

mamta

सुशांत सिंह राजपूत मौत की जांच बॉलीवुड में फैले ड्रग्स रैकेट तक पहुंच गई है। जिसने हर किसी को चौंका दिया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम बॉलीवुड में फैले ड्रग्स रैकेट पर तेजी से जांच कर रही है और इस जांच के घेरे में अब तक कई सितारे फंस चुके है। हैरानी की बात ये है कि एनसीबी की लिस्ट में सबसे ऊपर दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह का नाम है। इन चारों अभिनेत्रियों पर एनसीबी ने एक्शन लेते हुए पूछताछ भी की है। हालांकि, बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन पहली बार सामने नहीं आया। इससे पहले भी कई बार बॉलीवुड की हसिनाएं ड्रग्स रैकेट में फंस चुकी है। जिसमें 90 की दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी भी शामिल है।

ममता कुरकर्णी के विवाद
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक थी। उनकी फिल्में फैंस के बीच धमाल मचा देती थी। एक्ट्रेस ने साल 1992 में फिल्म ‘तिरंगा’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई धमकेदार फिल्में थी और इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन गई। लेकिन ममता अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहती थी। साल 1993 में ममता ने स्टारडम मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया। 90 के दशक में टॉपलेस फोटोशूट ने फैंस के बीच हंगामा मचा दिया है। हर कई एक्ट्रेस की तस्वीरें देख हैरान रह गया था। इतना ही नही, ममता कुलकर्णी ने इस्लाम धर्म भी अपनाया। जिस पर भी काफी बवाल हुआ।

ड्रग माफिया विकी के प्यार में पड़ी एक्ट्रेस
हालांकि, साल 2000 में ममता कुलकर्णी अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई। इस दौरान एक्ट्रेस की जानकारी किसी को नहीं थी। लेकिन कुछ समय बाद ही खुलासा हुआ कि ममता कुलकर्णी ड्रग्स माफिया विकी गोस्वामी से प्यार करती थी। विकी दुबई की जेल में बंद था और विकी को जेल से जुड़ाने के लिए ही ममता ने बॉलीवुड के अलविदा कह दिया। इस दौरान ममता सीधा दुबई जाकर रहने लगी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ममता ने दुबई जाकर अंडरवर्ल्ड डॉन ड्रग माफिया विकी गोस्वामी से शादी कर ली।

प्यार के लिए कबूला इस्लाम
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, ड्रग माफिया विकी को दुबई में 15 साल की सजा सुनाई गई। लेकिन सजा से बचने के लिए विकी गोस्वामी ने इस्लाम धर्म अपनाने की सोची। विकी को लगता था कि अगर उसने इस्लाम धर्म अपना लिया तो उसकी सजा कम हो जाएगी। जेल में रहते हुए विकी ने इस्लाम धर्म अपनाया। जिसके बाद विकी की 10 साल की सजा को कम कर दिया गया। वहीं, इस्लाम अपनाने के बाद विकी का नाम युसूफ अहमद रखा गया। वहीं, विकी के प्यार में पागल ममता कुलकर्णी ने भी इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद ममता का नाम आयशा बेगम हो गया।

अध्यात्म की दुनिया में कदम
हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ममता और विकी ने साल 2013 में शादी कर ली और दोनों केन्या के मोम्बासा में रहते है लेकिन ममता कुलकर्णी ने हमेशा ही इन खबरों को अफवाह बताया है। ममता के मुताबिक, ‘मैंने कभी किसी से शादी नहीं की थी और न ही अब शादीशुदा हूं। यह सही है कि मैं विक्की से प्यार करती हूं, लेकिन उसे भी पता होगा कि अब मेरा पहला प्यार ईश्वर है।’ फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने की वजह बताते हुए ममता कुलकर्णी ने कहा था, ‘कुछ लोग दुनिया के कामों के लिए पैदा होते है, जबकि कुछ ईश्वर के लिए पैदा होते हैं। मैं भी ईश्वर के लिए पैदा हुई हूं।’

दी हिट फिल्में
बता दें कि ममता कुलकर्णी ने 1992 में फिल्म ‘तिरंगा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद एक्ट्रेस की साल 1993 में फिल्म ‘आशिक आवारा’ आई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसी फिल्म की बदौलत ममता बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस की लिस्ट में आई। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को ‘फिल्मफेयर न्यू फेस’ अवॉर्ड से नवाजा गया। जिसके बाद ममता कुलकर्णी ‘वक्त हमारा है’, ‘क्रांतिवीर’, ‘करण अर्जुन’, ‘बाजी’ जैसी फिल्मों में नजर आई। उनकी लास्ट रिलीज फिल्म ‘कभी तुम कभी हम’ 2002 में रिलीज हुई थी।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments