इस मशहूर अभिनेत्री ने कंगना रनौत पर लगाया गम्भीर आरोप, ‘महाराष्ट्र और मुंबई को बदनाम कर रही’

 

Nagma target Kangana

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Governmemt) के बीच इस वक्त तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच, मशहूर अभिनेत्री नगमा (Nagma) ने कंगना रनौत पर निशाना साधा है। नगमा ने कंगना पर आरोप लगाया है कि कंगना रनौत मुंबई और महाराष्ट्र को बदनाम कर रही हैं। नगमा ने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, कंगना रनौत मुंबई और महाराष्ट्र का नाम बदनाम कर रही हैं। वह दुनिया भर में मुंबई महाराष्ट्र की छवि बिगाड़ने में अहम भूमिका निभा रही हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने पहले नेपोटिज्म (Nepotism) से की, फिर इनसाइडर बनाम आउटसाइडर से और फिर मुंबई को POK बताया जोकि बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

बता दें कि, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कंगना रनौत का मुंबई स्थित ऑफिस पर बुुलडोजर चला दिया है। कंगना के इस करोड़ों रुपए से बने ऑफिस पर बुलडोजर चलाने के बाद कंगना रनौत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीएमसी को बाबर बताया और अपने ऑफिस को मंदिर। कंगना ने कहा कि बाबर आ गए मंदिर गिराने लेकिन मंदिर फिर वहीं बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने जय श्रीराम का नारा लगाया। इसके अलावा कंगना रनौत ने मुंबई हाइकोर्ट (Mumbai High Court) में बीएमसी के खिलाफ याचिका दर्ज कराई है।

बीएमसी ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए कंगना रनौत का वेस्ट बांद्रा के पाली हिल स्थित ऑफिस गिरा दिया है। इस कंगना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मेरे घर में कोई अवैध निर्माण नहीं है, कोरोना के कारण सरकार ने भी 30 सितंबर तक किसी भी निर्माण को गिराने पर पर प्रतिबंध लगाया है, बॉलीवुड अब देख सकता है कि फासीवाद क्या होता है। गौरतलब हो कि, ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान (Pakistan) के POK से कर दिया। इसके बाद, महाराष्ट्र सरकार ने कंगना को मुंबई आने से मना कर दिया जिस पर कंगना ने कहा था कि मुंबई किसी के बाप का नहीं,वह आएंगी, रोक कर दिखाओ। वहीं, कंगना को Y प्लस सुरक्षा भी प्रदान किया गया है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments