क्या आप जानते हैं दुनिया की बड़ी आत्महत्या के बारे में? जहां 900 से ज्यादा लोगों कर ली थी आत्महत्या

कुछ समय पहले दिल्ली के बुराड़ी हत्याकांड के बारे में तो आपने सुना ही होगा, जहां एक ही परिवार के 11 लोगों ने एक-साथ अंधविश्वास के चक्कर में मौत को गले लगा लिया था। इन 11 लोगों में बच्चों से लेकर बुढ़े भी शामिल थे। इस खबर को जिसने सुना वो सन्न रह गया, इस तरह एक साथ 11 लोगों का आत्महत्या करना कोई आम घटना नही थी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर 11 नहीं बल्कि 900 से भी ज्यादा लोगों ने एक साथ मौत को गले लगा लिया था। इसे दुनिया का सबसे बड़ा आत्महत्या कांड बताया जाता है।
ये घटना 40 साल पहले अमेरिका में घटी थी। जिम जोंस नाम का एक धर्मगुरु था, जिसका मानना था कि वो भगवान का अवतार है। वह खुद के साथ-साथ लोगों को भी इस बात पर विश्वास करने के लिए विवश करता था। अपनी बातों में लोगों को फंसाने के लिए इसने ‘पीपल्स टेंपल’ नाम का एक चर्च भी बनाया, जहां वो लोगों को धार्मिक बाते करके उन्हें अपने अंधविश्वास में फंसाया करता था। धीरे-धीरे उसके भक्तों की संख्या बढ़ने लगी।
हालांकि, जिम की विचारधार कम्युनिष्ट थी... इस वजह से अमेरिकी सरकार के साथ उसकी पटी नहीं जिस वजह से उसे शहर से बाहर कर दिया गया। इसके बाद वह अपने भक्तों को लेकर एक जंगल की तरफ चला गया, जहां उसने अपना एक छोटा-सा गांव बसाया। जिसका नाम रखा ‘जोंस टाउन’।
लेकिन, कुछ ही समय बात लोगो के सामने उसकी असलियत आने लगी... वह अपने भक्तों के साथ क्रूर व्यवहार किया करता था... उनसे दिनभर काम कराया करता था और रात को अपने भाषण सुनने के लिए उन्हें मजबूर किया करता था। जो लोग रात को सो जाते थे उसके सिपाही जानकर उन्हें बुरी तरह मारते-पीटते थे।
एक बार जोंस ने भक्तों से कहा कि अमेरिकी सरकार उनपर हमला करने के लिए आ रही है, उनसे बचने का एक ही रास्ता है इस पवित्र जल (जहर) को पी लिया जाये... अगर ये नहीं पीया तो अमेरिकी सरकार हम सभी को गोलियों से छलनी कर देगी। इस पवित्र जल को पीने से हमें कुछ नहीं होगा और हम सभी बच जाएंगे... उसके कहने पर 900 से ज्यादा लोगों ने जहर पी लिया और सब मर गये। इसी जगह से जोंस का शव भी बरामद किया गया था।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments