इस लड़के को एक ही सांप ने महीने में 8 बार काटा, जानें क्या है रहस्य

‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ यह कहावत लगभग सभी ने सुनी होगी। लेकिन ऐसा ही विचित्र मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के एक गांव में देखने को मिला है। यहां के एक लड़के का कहना है कि उसे एक ही सांप ने महीने में 8 बार काटा है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि यह लड़का आठों बार मौत को चकमा देकर जिंदा है। रामपुर गांव के रहने वाले यशराज मिश्र इस दौरान कई बार अस्पताल में भर्ती हुए। सांप ने अंतिम बार उन्हें करीब एक सप्ताह पहले 25 अगस्त को काटा था। परिजनों ने सांप को पकड़वाने के लिए अब सपेरों की मदद ले रहे हैं। लेकिन सांप पकड़ में नहीं आ रहा है।

इस तरह की घटना को एक संयोग ही कहा जा सकता है। लेकिन इसकी वजह से पूरा परिवार काफी परेशान नजर आ रहा है। लड़के के पिता चंद्रमौली मिश्रा से बात करने पर उन्होंने बताया कि जब मेरे बेटे को सांप ने तीसरी बार काटा, तब मैंने उसे बहादुरपुर गांव के अपने रिश्तेदार रामजी शुक्ला के पास भेज दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद जब वह घर लौटा तो फिर से उसी सांप को देखा और उसने फिर से उसे काट लिया। यशराज को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह इलाज के बाद ठीक हो गया। लगातार हो रही इस घटना से पूरा परिवार डरा—सहमा नजर आ रहा है।

चंद्रमौली ने बताया कि लड़के को सांपों को दूर रखने के लिए वैकल्पिक तरीके भी अपना रहे हैं। लेकिन किसी से लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी समझ में यह नहीं आ रहा है कि यह सांप यशराज को ही क्यों निशाना बना रहा है। इसके चलते लड़का अब मानसिक रूप से परेशान है और सांप के डर से पूरे समय खौंफ में रहता है। हम इसके लिए पूजा—पाठ भी करवा रहे हैं। सांप को पकड़ने के लिए सपेरों को भी बुलाया लेकिन कोई फायदा नहीं मिल रहा।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments