रोजाना सेब खाने से इन 7 खतरनाक बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, कैंसर को भी दे सकते है मात


कोरोना वायरस ने दुनिया में तांडव मचा रखा है। करोड़ों लोग इस वायरस की चपेट में आ गए। जिस वजह से अब हर कोई अपने इम्युन सिस्टम को ठीक रखने की कोशिश कर रहा है ताकि वह कोरोना से लड़ सके। लेकिन कोरोना वायरस के साथ-साथ लोग और भी कई भयंकर बीमारियों का सामना कर रहे है। जिसे भी नष्ट करना जरूरी है। जैसे कैंसर। जी हां… क्या आप जानते है कि रोजाना सेब खाने से आप कई बड़ी बीमारियों से लड़ सकते है। रोजाना सेब खाने से आप अपने शरीर में कैंसर के सेल्स को भी हमेशा के लिए खत्म कर सकते है। तो आज हम आपको सेब खाने के फायदे बताते है। जिसके बाद आप अपनी मॉर्निंग डाइट में हमेशा सेब शामिल करेंगे।

सेब के फायदे
दरअसल हर साल सितंबर के तीसरे हफ्ते में ‘इंटरनेशनल ईट एन एप्पल डे’ भी सेलिब्रेट किया जाता है। जिससे लोगों को सेब खाने के फायदे मिल सके। एक स्टडी के मुताबिक, अगर रोजाना सेब खाया जाए तो इसमें मौजूद फ्रक्टोज और पॉलीफेनल्स एंटी-ऑक्सीडेंट्स ना सिर्फ मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को दुरुस्त करता है, बल्कि खून में शुगर (Blood sugar) को भी बैलेंस रखता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सेब में मौजूद एंथोसियानिन एंटी- ऑक्सीडेंट्स टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है। ये आमतौर पर एक लाल, जामुनी और नीले रंग के फलों और सब्जियों में पाया जाता है।

इतना ही नहीं, सेब के छिलके भी काफी फायदेमंद है। इसका जिक्र साल 2007 में आई ‘कॉर्नेल यूनिवर्सिटी’ की एक स्टडी के मुताबिक, सेब के छिलके में ट्रिटरपेनॉयड्स कंपाउंड पाए जाते है। ये कंपाउंड कैंसर (Cancer compounds) पैदा करने वाले सेल्स को नष्ट करने का काम करता है। जिससे कैंसर की बीमारी कभी भी किसी भी शख्स को नहीं छू पाएगी।

सेब में पैक्टीन फाइबर भी मौजूद होता है। जिसकी मदद से शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी और फैट काफी कम हो जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सेब खाने के बाद भूख कंट्रोल रहती है। इसके साथ ही शरीर में डायजेशन के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। ऐसा लगातार करने से आपका वजन भी घटने (Weight loss) लगता है। जो आज के समय की सबसे बड़ी समस्या है।

डायजेशन सिस्टम को ठीक करने से सेब खाना सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप अपनी पाचन क्रिया को बिल्कुल ठीक करना चाहते है तो रोजाना एक सेब खाए। ऐसा करने से आपके पेट से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी। इतना ही नहीं, कब्ज और डायरिया जैसी बीमारी में भी सेब सबसे फायदेमंद है।

40 की उम्र के बाद हड्डियों की समस्या हर व्यक्ति में आम हो जाती है लेकिन अगर आप रोजाना सेब खाते रहेंगे। तो इसका फायदा आपकी हड्डियों को भी मिलेगा। सेब के छिलके में फैवोनॉयड फ्लोरिजिन पाया जाता है। जिससे हड्डियों को फायदा होता है। ये हड्डियों को नुकसान देने वाले इनफ्लेमेशन रैडिकल प्रोडक्शन से लड़ता है।

कॉलेस्ट्रोल की समस्या आमतौर पर हर शख्स में देखने को मिल जाती है। जिसे कम करने के लिए महंगी-मंहगी दवाइयां लेनी पड़ती है लेकिन अगर सेब खाने से कॉलेस्ट्रोल की मात्रा भी कम हो जाती है। दरअसल सेब में पैक्टीन फाइबर और पॉलिफेनोल्स होता है। जिससे शरीर में कॉलेस्ट्रोल की मात्रा को घटाने में फायदेमंद बताए जाते हैं।

ब्लड प्रेशर की समस्या भी सेब से खत्म हो जाती है। सेब खून के तेज रक्त प्रवाह को बैलेंस में लाने का काम करता है। इससे मांसपेशियों में कमजोरी और रक्त वाहिकाओं के डैमेज होने का खतरा भी कम होता है।

सेब में पानी और फाइबर भी काफी अच्छी मात्रा में होता है। जो क्लींजिंग एजेंट का काम करते है। इसमें मैलिक एसिड होता है। जो लार का प्रोडक्शन करता है। जिससे मुंह में छिपे बैक्टीरिया खत्म हो जाते है। सेब मुंह के साथ-साथ दांतो और मंसुड़ों के लिए भी काफी फायदेमंद रहता है। इसमें कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments