हॉकी नहीं है हमारा राष्ट्रीय खेल, भारत के बारे में ऐसी ही 7 जानकारियों से अनजान होंगे आप

भारत विविधताओं वाला देश हैं, जहां धर्म, जाति व भाषाओं के आधार पर लोगों में अंतर देखने को मिल जाता है। लेकिन विविधाताओं वाले इस देश में हमेशा से ही एकता का पाठ पढ़ाया जाता है, वैसे तो बचपन से ही हमने कई ऐसी बाते सुनी है, जो सच भी नहीं है। वहीं, कुछ ऐसी भी बातें है जिनसे हम अब-तक अनजान रहे हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही बाते लेकर आए हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

हॉकी नहीं है हमारा राष्ट्रीय खेल
स्कूल हो या फिर कॉलेज हर जगह हमने यह ये ही सुना है कि ‘हॉकी’ हमारा राष्ट्रीय खेल है। लेकिन, अब सुन लीजिए कि यह सरासर गलत है। हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल नहीं है, हॉकी क्या... भारत का कोई राष्ट्रीय खेल है ही नहीं।
हिंदी नहीं है हमारी कोई राष्ट्रीय भाषा
उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच विवाद के कारण हमारी कोई एक राष्ट्रभाषा भी नहीं है। उत्तर भारत में हिंदी सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है, लेकिन दक्षिण भारत में नहीं। वहां अपनी क्षेत्रिय भाषा के साथ अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। जब ‘हिंदी’ भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने की बात आई, तब दक्षिण भारतीयों ने अपना विरोध जताया और फिर हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा बनते-बनते रह गई।
शादी के बाद पुरुष बदलते हैं अपना ससुराल
भारत में शादी के बाद लड़की का ससुराल जाना एक आम बात है, लेकिन शादी के बाद लड़के का ससुराल जाना एक अनोखी बात है। लेकिन भारत में कुछ जगह ऐसी भी है,यह एक आम बात है। जी हां, भारत के लक्ष्यदीप में ‘मिनिकॉय’ नाम का द्वीप है, जहां कुछ समुदायों में यह प्रथा प्रचलित है। शादी के बाद लड़की नहीं बल्कि लड़के अपना घर बदलकर ससुराल जाते हैं।
USB का अविष्कार भारतीय न किया
USB का अविष्कार किसी बाहर देश के व्यक्ति ने नहीं बल्कि एक भारतीय ने किया है। USB का अविष्कार करने वाले शख्स का नाम है अजय वी. भट्ट, जोकि एक इंडो-अमेरिकन है।
प्लास्टिक सर्जरी की शुरुआत भारत से हुई
प्लास्टिक सर्जरी और मोतियाबिंद के ऑपरेशन की प्रथा भारत से शुरु हुई है। इसका श्रेय सुश्रुत और चरक को जाता है। उन्होंने छठी सदी में प्लास्टिक सर्जरी को पहली बार अंजाम दिया था। उनसे ही प्रेरणा लेकर अंग्रेजों ने यह सीखा और अपनाया।
दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाता है भारत
सिनेमा प्रेमियों के लिए यह एक अच्छी जानकारी है। आपको जानकर खुशी होगी कि भारत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाता है। केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि अनेकों भाषाओं में भारत फिल्में बनाकर रोजगार करता है।
भारत में गैरकानूनी है पंतग उड़ाना
एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 के अनुसार जैसे प्लेन उड़ाने के लिए लाइसेंस चाहिए होता है, उसी तरह भारत में आपको पतंग उड़ाने के लिए लाइसेंस चाहिए होता है। बिना लाइसेंस के आप पतंग नहीं उड़ा सकते।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments