बिना वीजा घूमकर आ सकते हैं ये 5 देश, आयेगा बड़ा मज़ा

विदेश घूमता तो हर किसी का शौक होता है। लेकिन बॉस ये वीजा वगैरह के चक्कर में आप लोग तो जाने से रहे। इसीलिए हमने सोचा है कि क्यों न हम आप लोगों को कुछेक ऐसे देशों के बारे में बता दें जहाँ जाने के लिए आपको किसी वीजा वगैरह के ताम-झाम में नहीं पड़ना है। बस, अपना झोला उठा लीजिए और निकल पड़िए विदेश यात्रा पर। जी हाँ, दुनियाभर में कई ऐसे देश हैं जहाँ जाने के लिए किसी भी भारतीय नागरिक को वीजा की ज़रूरत नहीं होती है, फिर वह चाहे अमीर हो या ग़रीब। बस, आपका भारतीय होना ही काफी है।

तो आइए आपको बताते हैं उन 5 देशों के बारे में जहाँ आप बना वीजा घूमकर आ सकते हैं।

नेपाल :
भारत के पड़ोस में स्थित नेपाल जाने के लिए भी आपको वीजे की जरूरत नहीं है। वहां जाने के बाद अधिकतम150 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल ले सकते हैं। नेपाल के पहाड़ी इलाको में सफर करने का दिल हो तो बस नेपाल की तरफ बढ़ चलिए नेपाल में प्रवेश पाने के लिए आपके पास कोई भी फोटो आइडी होनी चाहिए बस।
मॉरीशस :
भारतीय नागरिक को यहां अधिकतम 60 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सहूलियत मिलती है। मॉरीशस भारत के दक्षिण-पश्चिम में बसा एक बेहद करीबी और ख़ूबसूरत देश है।
फिजी :
फिजी अपने सुंदर समुद्री तटों के लिए प्रसिद्ध है। वहां जाने के लिए आपको वीजा की ज़रूरत नहीं है। फिजी बहुत ही सुन्दर देश है। यहाँ के लोग भी बहत ख़ूबसूरत होते हैं। यहाँ आपको काफी हद तक अपने जैसा ही परिवेश नज़र आता है, क्योंकि हिन्दी बोलने वाले लोग यहाँ आपको आसानी से मिल जाएंगे।
कंबोडिया :
कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर को तो पूरा विश्व जानता है। यह भगवान विष्णु का दुनिया में सबसे बड़ा मंदिर है। आपको बता दें कि अधिकतम 30 दिनों के लिए कंबोडिया भारतीय नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। तो आपको जब भी मौका मिले तो महीनेभर के लिए कंबेडिया का प्लान कर सकते हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments