हनुमान जी के इन 5 मंत्रों के जाप से घर में आती है समृद्धि और खुशहाली

 

Lord Hanumaan

हिन्दू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है। उसी तरह मंगलवार (Tuesday) का दिन हनुमान जी (Lord Hanuman) समर्पित है। मंगलवार के दिन पवनपुत्र हनुमान की पूजा करने से वह जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ मंत्र हैं, जिनका जाप करने से सरे कष्ट दूर हो जाते है। इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में आए संकटों का समाधान हो जाता है। घर में खुशहाली और संपन्नता आती है और दुख, दरिद्रता का नाश हो जाता है। हम बताते हैं आपको हनुमान जी के उन 5 खास मंत्रों के बारे में।

ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नम:
इस मंत्र के जाप करने से सभी कष्टों का समाधान हो जाता है और कामना की पूर्ति होती है।

हनुमान अष्टदशाक्षर मंत्र: नमो भगवते आन्जनेयाये महाबलाये स्वाहा
इस मंत्र के जाप करने से व्यक्ति के घर में धन-संपदा की वृद्धि होती है, खुशहाली रहती है और उसकी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती है।

ऊँ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
ऊँ हुँ हुँ हनुमतये फट्
ऊँ पवन नन्दनाय स्वाहा
इन तीन मंत्रों में से किसी एक मंत्र का जाप 11 माला अवश्य करें।

मनोजवं मारुतुल्यवेगं जितेंद्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।।
अतुलित बलधामं, हेमशैलाभदेहमं। दनुजवनकृशानुं, ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुण निधानं, वानराणामधीशम्। रघुपतिप्रिय भक्तं वातजातम् नमामि।।
इन मंत्रों का जाप करने से सिद्धि का प्राप्ति होती है।

ओम नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसहांरणाय सर्वरोगाय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
ओम नमो हनुमते रुद्रावतराय वज्रदेहाय वज्रनखाय वज्रसुखाय वज्ररोम्णे वज्रनेत्राय वज्रदंताय वज्रकराय वज्रभक्ताय रामदूताय स्वाहा।
ओम नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।
हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप करने से रोग और सभी प्रकार की नकारात्मकता समाप्त हो जाती है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments