टाइम मैगजीन की सौ प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में पीएम मोदी समेत इन पांच 5 भारतीयों के नाम शामिल

 

ई दिल्ली। विश्व की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी कर दी है। इस मैगजीन ने भारत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 5 लोगों को शामिल किया है। इस सूची में स्थान पाने वाले भारतीयों में पीएम के अलावा फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना को भी स्थान दिया है। इनके साथ ही भारत गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर रवींद्र गुप्ता और शाहीन बाग आंदोलन से चर्चा में आईं बिल्किस दादी का नाम भी शामिल। ये सभी लोग विश्व पटल पर खास इस वर्ष चर्चा में रहे हैं। टाइम मैगजीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में लिखा, “लोकतंत्र के लिए स्‍वतंत्र चुनाव ही सबसे जरूरी नहीं है। चुनाव से केवल यह पता चलता है कि सबसे अधिक वोट किसे मिले हैं। भारत 7 दशकों से दुनिया का सबसे बड़ा लोक‍तंत्र रहा है। भारत की 1.3 अरब की आबादी में ईसाई, मुस्लिम, सिख, बौद्ध, जैन और दूसरे धर्मों के लोग शामिल हैं।”

इस मैगजीन की सूची में चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ताइवान की राष्ट्रपति त्सई इंग-वेन को भी स्थान मिली है। इनके अलावा अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन, अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल समेत दुनियाभर के कई नेता शामिल हैं। इस लिस्ट में अमेरिकी विशेषज्ञ एंथनी फॉसी का नाम भी है। फॉसी कोरोना महामारी के दौर में काफी चर्चा में रहे हैं। फिल्म अभिनेता आयुष्‍मान खुराना अकेले इंडियन एक्टर हैं, जिनका दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में नाम आया है।

आयुष्‍मान खुराना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- ‘टाइम मैगजीन द्वारा जारी दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्‍ट में शामिल होकर गौरव की अनुभूति हो रही है।’ उनके फैंस इस सम्‍मान के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी उनकी तारीफ की है। आयुष्मान ने साल 2012 में विक्की डोनर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments