दुनिया के 5 सबसे अमीर शख्स जिनकी संपत्ति देख उड़ जाएंगे आपके होश

 

कोरोना काल में जहां दुनियाभर की आर्थिक स्थिति इधर-उधर हो गई है। वहीं कुछ ऐसे भी रहीस लोग हैं जिन पर कोरोना वायरस (Coronavirus) जैसी महामारी का कोई असर नहीं पड़ता है। यहां तक कि, कई अमीर शख्सियत तो ऐसे हैं जिनकी कोरोना काल में संपत्ति बढ़ी है और अमीर की लिस्ट में उछाल आया है। आज हम आपको दुनिया भर के ऐसे ही 5 अमीर शख्सियत के बारे में बताएंगे जिनकी संपत्ति (property) देख आपके होश उड़ जाएंगे।

अंबानी परिवार (Ambani Family)
एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के पांच अमीर शख्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) शुमार हैं। जनवरी के बाद से, मुकेश अंबानी ने ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (bloomberg billionaire Index) पर नौ स्थानों की छलांग लगाई है। अंबानी के इस सफर की नींव उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने रखी थी।
mukesh ambani
उन्होंने साल 1957 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थापना की और 2002 में उनकी मौत के बाद इसे दो भाइयों मुकेश और अनिल अंबानी में बांट दिया गया। उनकी कुल संपत्ति 81.3 बिलियन डॉलर है।

वॉल्टन परिवार (Walton family)
वॉलमार्ट स्टोर एक अमेरिकी पब्लिक कोर्पोरेशन है। इसकी स्थापना 1962 में सैम वाल्टन ने की थी। यह अमेरिका एवं मेक्सिको का सबसे बड़ा निज़ी नियोजक है और दुनिया में सबसे बड़ी रिटेल चैन है।
walton family
 ब्लूमबर्ग के मुताबिक, दुनिया में 11 हजार से ज्यादा स्टोर्स में 524 बिलियन डॉलर की बिक्री होती है। यही कारण है कि आज वे दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत रखते हैं। उनकी कुल संपत्ति 215 बिलियन डॉलर है।

मार्स परिवार (Mars Family)
अमेरिका के दूसरे सबसे अमीर परिवार मार्स परिवार है। मार्स इंक नाम की कंपनी से उन्होंने करोड़ों-अरबों की प्रॉपर्टी अपने नाम कर लिया है। मार्स इंक की स्थापना फ्रैंक मार्स ने की थी, तब वह एक स्कूली छात्र थे। इसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी खोली जिसने खूब कामयाबी हासिल की।
mars family
हालांकि, कंपनी का 38 बिलियन डॉलर के राजस्व का आधे से अधिक हिस्सा पालतू पशुओं की देखभाल के उत्पादों से आता है। मार्स परिवार की कुल संपत्ति 120 मिलियन डॉलर है।

कोच परिवार (koch family)
कोच इंडस्ट्रीज पहले एक फर्म था जिसे चार भाईयों फ्रेड्रिक, चार्ल्स, डेविड और विलियम के पिता ने साल 1980 के दशक में खड़ा किया था। लेकिन इस फर्म को इंडस्ट्री में तब्दील करने का काम चार्ल्स और डेविड ने किया।  ये फर्म था तो चार भाइयों का
charles koch
लेकिन पारिवारिक झगड़े के बाद इसकी बागडोर चार्ल्स और डेविड के हाथ में आई और उन्होंने इसे सिंचाई करके करोड़ों की कमाई करने वाली इंडस्ट्री बना दी। आज उनकी संपत्ति 109.7 बिलियन डॉलर है।

अल सऊद परिवार (Al Saud Family)
विश्व के सबसे धनी परिवारों की लिस्ट में चौथे स्थान पर संयुक्त अरब अमीरात का अल सऊद परिवार है। पिछले 88 साल से संयुक्त अरब अमीरात की सत्ता इसी परिवार के हाथों में हैं।
al saud family
परिवार की कमाई के कई जरिए हैं, जिनमें सरकारी डील, जमीनों की डीलिंग जैसे कई बड़े व्यवसाय शामिल हैं। इनकी कुल संपत्ति 95 बिलियन डॉलर है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments