ये हैं दुनिया के 5 सबसे पुराने शहर, आज भी हैं धरती है गुलजार

बनारस दुनिया का एक बेहद पुराना शहर है। इसके बारे में तो हमारे देश में हर कोई जानता है और इसके अलावा दुनिया भर की नज़रें बनारस पर टिकी रहती है। दुनिया का बेहद पुराना शहर होने के नाते उसके आज भी गुलजार रहने के कारण विश्व के लोग बनार को आश्चर्य से देखते हैं। हालांकि यह बात अलग है कि अपनी प्राचीनतम पहचान के अलावा भी बनारस के दिल में बहुत कुछ समाया हुआ है।

हम आज आपको दुनियाभर के ऐसे ही 5 उन शहरों से परिचित कराने जा रहे हैं, जो अपनी प्राचीनता के कारण विख्यात हैं। इनकी सबसे बड़ी ख़ासियत ही यही है कि ये आज भी अपने पूर्ण अस्तित्व में रहकर गुलजार हैं और यथावत धरती पर मौजूद हैं।

ये रहे वो 5 सबसे पुराने शहर...
जेरिको, फिलिस्तीन
ये दुनिया का सबसे प्रचीन शहर है। ये 11,000 साल पुराना शहर है। जेरिको जॉर्डन नही के तट पर बसा शहर है।
बाइब्लोस, लेबनान
बाइब्लोस को हम जिबल के रूप में भी जानते हैं। यह दुनिया का दूसरा सबसे पुराना शहर है। इसे 7000 साल पुराना शहर मानते हैं।
अलेप्पो, सीरिया
यह दुनिया का तीसरा सबसे प्राचीन शहर है। इसे 6300 साल पुराना माना जाता है। अलेप्पो सीरिया का दूसरा सबसे बड़ा नगर भी है जो उत्तर-पश्चिम में भूमध्य सागर के तट से थोड़ी दूर पर ही बसा है।
दमासकस, सीरिया
6300 साल पहले अस्तित्व में रहा दमासकस सीरिया का एक प्रमुख नगर है। यह अपने पुराने सालों जितना ही प्रमुखता आज भी लिए हुये है। अलेप्पो की तरह यह भी दुनिया का तीसरा सबसे पुराना शहर है।
सुसा, ईरान
ईरान का सुसा शहर दुनिया का चौथा सबसे पुराना शहर है। सुसा 6200 साल पहले अस्तित्व में था। यह शहर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए काफी प्रसिद्ध है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments