दुनिया की 50 खूबसूरत महिलाओं में शामिल है ज्योतिरादित्य की पत्नी, पहली नजर में हो गया था प्यार

 

Priyadarshini Scindia 2

कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Sindhiya) अकसर सुर्खियों में रहते हैं। क्या आपको पता हैं ये राजनीति में तो चर्चा में रहते ही हैं सिंधिया की लव स्टोरी भी बहुत ही किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। उनको पहली ही नजर में पत्नी प्रियदर्शनी सिंधिया (Priyadarshini Raje Sindhiya) से प्यार हो गया था। आज हम आपको ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Sindhiya) की पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं जो देश ही नहीं बल्कि दुनिया की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं।

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया (Priyadarshini Raje Sindhiya) का जन्म 1975 में हुआ था। उनके पिता संग्रामसिंह गायकवाड़, बड़ौदा राज्य के अंतिम शासक प्रताप सिंह राव गायकवाड़ के बेटे थे। उनकी मां आशराजे गायकवाड़ नेपाल के राणा वंश से ताल्लुक रखती हैं। प्रियदर्शिनी ने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढाई की, जिसे मुंबई में फोर्ट कॉन्वेंट के रूप में भी लोग जानते है। उसके बाद वह पढ़ाई के लिए मुंबई में सोफिया कॉलेज फॉर वीमेन चली गईं।

प्रियदर्शिनी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी 12 दिसंबर 1994 में हुई थी। ज्योतिरादित्य ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह पहली बार प्रियदर्शिनी राजे से दिसंबर 1991 में दिल्ली में एक सामाजिक समारोह में मिले थे।

उस वक्त ज्योतिरादित्य संयुक्त राज्य अमेरिका में थे, जबकि प्रियदर्शिनी राजे मुंबई में थीं। ज्योतिरादित्य ने बताया, “मैं पहले दिन से जानता था कि प्रियदर्शिनी मेरे लिए ही बनी थीं।” इन दोनों के दो बच्चे हैं का एक बेटा और एक बेटी। 2008 में, प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को वेरवे की “बेस्ट ड्रेस्ड– 2008” सूची में शामिल किया गया था और बाद में 2012 में, प्रियदर्शिनी ने फेमिना की भारत की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में अपना स्थान बना लिया।

शादी से पहले 1991 में ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी सिंधिया की पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। कहा जाता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पहली नजर में ही प्रियदर्शिनी से प्यार हो गया था। दोनों के बीच लगभग तीन साल तक मुलाकातों का दौर चलता रहा और अंत में 12 दिसंबर 1994 में प्रियदर्शिनी और ग्वालियर राजघराने के राजा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विवाह कर लिया।

प्रियदर्शिनी अपनी खूबसूरती की वजह से अपनी सास माधवी राजे सिंधिया को पहले से ही पसंद थी। इसलिए ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया ने प्रियदर्शिनी को ग्वालियर राजघराने की बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। प्रियदर्शिनी की गिनती देश की सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है और साल 2012 में वो देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल की गई थीं। फैशन मैग्जीन के एक सर्वे के मुताबिक, प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया दुनिया की 20 खूबसूरत शाही महिलाओं में शामिल की जा चुकी हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments