हार्दिक पटेल ने भाजपा में लगाई सेंध, 40 नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

आंतरिक कलह से जूझ रही कांग्रेस पार्टी को गुजरात में संजीवनी मिल गई है। यहां राजकोट में निकाय चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले ही कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने भाजपा में बड़ी सेंधमारी की है। उन्होंने ने 40 लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है, जिनमें से 4 भाजपा नेता व 20 सक्रिय कार्यकर्ता हैं। बता दें कि कल नगर बोर्डिंग में सदस्यता ग्रहण का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। राजकोट कांग्रेस के अध्यक्ष अशोर डांगर ने बताया कि पार्टी में शामिल होने वाले भाजपा काउंसलर दक्षा भेसनिया और सभी एबीवीपी के राजकोट वॉर्ड-4 के पदाधिकारी हैं।

उन्होंने बताया कि अभी भाजपा के कुछ और सदस्य व 4-5 पार्षद भी कांग्रेस शामिल होंगे। राजकोट मार्केटिंग यार्ड ट्रेडर एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कमानी और सामाजिक कार्यकर्ता चंदनी लिंबसिया भी पार्टी में आ सकते हैं। वहीं हार्दिक पटेल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का राजकोट के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन पर कई वर्षों से कब्जा रहा है लेकिन लोगों की मूलभूत सुविधाओं पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। टूटी सड़कें यहां की पहचान बन गई हैं। जलभराव, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से लोगों को दो—चार होना पड़ रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल पर हार्दिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए कोरोना की गाइडलाइन को हाशिए पर रखकर सौराष्ट्र में रैली की। इसके चलते कई आम लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। बढ़ती बेरोजगारी के चलते लोगों का भाजपा से मोह भंग हो रहा है। लोगों को कांग्रेस में उम्मीद नजर आ रही है। यही कारण है कि लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन साथ रहे हैं। गौरतलब है कि हार्दिक पटेल ने पटेलों का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस का दामन थामा था।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments