पप्पू यादव ने 30 साल के महापाप को खत्म करने के लिए बनाया प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन

पटना। बिहार चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुट गए हैं। लगभग सभी दलों की मंशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने की है। क्योंकि राजद से जनअधिकार पार्टी तक सभी के एजेंडे में सीएम नीतीश कुमार को हराना शामिल है। यही इस बात को भी सिद्ध करने के लिए काफी है कि बिहार में नतीश कुमार अन्य दलों के मुकाबले काफी मजबूत स्थिति में हैं। बिहार की जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज यहां प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (पीडीपी) बनाने की घोषणा की है। इस गठबंधन में एमके फैजी के नेतृत्व वाली सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसटीपीआई), चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और बीपीएल मातंग की बहुजन मुक्ति पार्टी एक साथ शामिल हुई हैं।

पप्पू यादव ने गठबंधन का एलान करते हुए इसे मानवतावादी और सब को लेकर चलने वाला गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि 30 साल के महापाप को खत्म करने के लिए यह गठबंधन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से भी उनकी बात चल रही है, इस गठबंधन में उनका भी स्वागत है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि इस गठबंधन में दो दिनों में और पार्टियां शामिल होंगी। साथ ही लोजपा और कांग्रेस को भी उन्होंने इस गठबंधन में शामिल होने की दावत दे दी है।

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दो दिनों के बाद कॉमन कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने का भी एलान किया। इस मौके पर उन्होंने एनडीए और महागठबंधन दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि 30 साल का यह महापाप अब समाप्त होना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर यह आरोप लगाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान गुजरात, दिल्ली सहित अन्य जगहों में फंसे मजबूर बिहारियों की कोई मदद नहीं की। इतना ही नहीं उन्होंने सीएम नीतीश पर रघुवंश बाबू के अपमान करने का भी आरोप लगाया।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments