29 सितंबर को वक्री से मार्गी होंगे शनि, इन राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत

 

shani-rahifal

शनिदेव का नाम आते ही इंसान के मन में एक डर सा बैठ जाता कि कहीं उनके जीवन में कोई परेशानी तो नहीं आने वाली। अमूमन कहा जाता है कि जिनकी कुंडली में शनिदोष होता है उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं, लेकिन ऐसा नहीं शनि भगवान को न्याय का देवता माना जाता है, वह मनुष्य को उसके कर्म का उचित फल देते हैं। अब चूंकि शानिदेव अपनी चाल बदल रहे हैं ऐसे में कई राशियों के दिन भी अब बदलने वाले हैं। जी हां अक्टूबर का महीना कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। उनके बुरे दिनों का अंत होगा और अच्छे दिनों की शुरुआत होगी।

ज्योतिष गणना के मुताबिक 29 सितंबर सुबह 10 बजकर 45 मिनट से शनि वक्री से मार्गी हो जाएंगे। इसके पहले यह 11 मई से 28 सितंबर तक मकर राशि में गोचर कर रहे हैं और वक्री चाल चल रहे हैं। ज्योतिष के मुताबिक शनि के मार्गी होने से शनि का प्रभाव कम हो जायेगा। इससे कई राशियों की मुसीबतें भी कम हो जायेंगी। शनि के मार्गी होने का मतलब है कि जो शनि अभी तक वक्री थे, मतलब उल्टी चाल चल रहे थे वह अब सीधी चाल चलेंगे। इससे पहले देव गुरु वृहस्पति भी 13 सितंबर को मार्गी हो चुके हैं। शनि के साथ राहु केतु भी लगभग 18 महीने के बाद अपनी राशि बदल चुके होंगे। आइए जानें शनि के मार्गी होने से किन-किन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को अब लाभ ही लाभ होगा। इनकी सारी समस्याएं समाप्त हो जायेंगी। इस राशि के जातक दान पुण्य में और धर्मकर्म में भी रूचि लेंगे। इसके साथ ही इनके जीवन में खुशियां आएंगी।

कर्क राशि

इस राशि के जिन जातकों का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा है उसमें सुधार होगा। आर्थिक समस्या हल होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए भी समय शुभ हैं। पढ़ाई -प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ फलदायक होगा। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय उत्तम रहेगा। वाहन या जमीन जायदाद खरीदना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी समय अनूकूल हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए शनि का मार्गी होगा मतलब कामयाबी के नये रास्ते खुलना। आर्थिक समस्याएं हल होंगी। नौकरी व व्यापार में जबर्दस्त सफलता मिलेगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

कन्या राशि

शनि की सीधी चाल कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अगर किसी चीज के लिए आप बहुत समय से प्रयासरत और तो अब उसमें सफलता मिलेगी। आपको आपके हर काम के शुभ परिणाम मिलेंगे।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments