28 सितंबर 2020 राशिफल, कोई भी काम शुरू करने से पहले मशवरा जरूर लें, वरना व्यापार में उठाना पड़ सकता है नुकसान

 


मेष राशि

आज आपको कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। हालांकि स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह मशवरा कर लें। आज कार्य क्षेत्र में आप का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आप मनोरंजन की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। इस राशि के शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को पढ़ाई पर ध्यान देने की विशेष आवश्यकता है।

वृषभ राशि
कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन आज बेहतरीन हो सकता है। साथ ही आपको पदोन्नति मिलने की भी प्रबल संभावना है। आर्थिक लिहाज से भी समय अनुकूल रहेगा। सलाह दी जाती है किसी ऐसे इंसान को उधार ना दें जिस जिस पर आप पूरी तरह से विश्वास नहीं करते हो। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। इसके अलावा जो लोग विदेशों से जुड़ा व्यापार करते हैं, उनके लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। आप कोई नई प्रॉपर्टी या वाहन इस सप्ताह खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि
आपके पिता से आपके संबंध सुधरेंगे। कार्यक्षेत्र पर थोड़ी सतर्कता के साथ काम करें तो आपको अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के कारोबारी जातकों को आज मुनाफ़ा मिलने की प्रबल संभावना है। आप काम से जुड़ी या अध्यात्म से जुड़ी किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान आपको बीते समय में की गई किसी मेहनत का फल प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा नया व्यवसाय शुरू करना करने के बारे में भी विचार बना सकते हैं।

कर्क राशि
किसी काम को ना टालें अन्यथा मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो सकती हैं। गूढ़ विषयों का अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा, हालाँकि कुल-मिलाकर छात्रों को इस दौरान कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पेशेवर जीवन में आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे और बॉस की नज़रों में आपकी छवि सुधरेगी। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं इसमें भी सफल हो सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।

सिंह राशि
उन जातकों को मुनाफ़ा योग हैं जो साझेदारी में व्यापार करते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आपके पारिवारिक जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी। आपको अपने गुरुजनों का पूरा साथ प्राप्त होगा। सलाह दी जाती है कि आवेश में आकर कोई भी काम करने से बचें। प्रेम के लिहाज से समय अनुकूल। विवाहित जातक अपने जीवन साथी के साथ किसी रोमांटिक डिनर डेट पर जा सकते हैं।

कन्या राशि
आज का दिन आपके मानसिक पक्ष के लिहाज से अनुकूल रहेगा। अगर कोई बीमारी लंबे समय से परेशान कर रही थी तो वह दूर हो सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें। बाकी कार्यक्षेत्र में अच्छे फल प्राप्त होंगे। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जातक आध्यात्मिक विषयों में रूचि रखेंगे। आर्थिक पक्ष की तरफ से आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में सलाह दी जाती है कि धन बचत करने पर ध्यान दें विवाहित जातकों को अपने जीवनसाथी से लगातार बात करने की सलाह दी जाती है, अन्यथा संवादहीनता की वजह से आकर रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है।

तुला राशि
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही जो जातक उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। आप आज अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। परिणामस्वरूप कार्य क्षेत्र में अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के किसी मामले में भी आपको सफलता मिल सकती है। आप इस दौरान अपना कोई उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव था तो वह हो सकता है।

वृश्चिक राशि
आप आज नए घर या फिर घर के नवीनीकरण के बारे में सोच सकते हैं, वहीं माता-जी का स्वास्थ्य आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले जातकों को कार्य क्षेत्र में अच्छे फल प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको कार्य क्षेत्र में कोई अच्छा पद भी मिल सकता है। इसके अलावा मीडिया से जुड़े जातकों को उनके काम में सराहना मिलेगी। शादीशुदा जातक अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने में सफल रहेंगे।

धनु राशि
आज आपके पारिवारिक जीवन में भी सुधार आएगा। माता के साथ संबंध कुछ खराब चल रहे थे तो उसमें सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि आपको आर्थिक पक्ष के लिहाज से थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। साथ ही स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा। किसी परिवार वाले के साथ कोई मतभेद है, तो बात कर के उसे हल करने का प्रयत्न करें। विवाहित जातकों की जीवन में रोमांस और ख़ुशियाँ बनी रहेगी।

मकर राशि
आज का दिन आपके बेहद अनुकूल नहीं कहा जा सकता। इस दौरान आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है। धन संचित करने के बारे में विचार करें अन्यथा भविष्य में आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लोगों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएँगे। आप अपने भाई बहनों के साथ क्वालिटी टाइम बताने में सफल रहेंगे। माता जी से खुलकर बातचीत करें। आपको कुछ मानसिक परेशानियां दिक्कत में डाल सकती हैं। विवाहित जातकों के लिए प्रेम के लिहाज़ से समय सामान्य रहेगा। जीवन-साथी के स्वभाव में बार-बार परिवर्तन आएगा।

कुंभ राशि
आपके पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएँगे। साथ ही कोई मानसिक परेशानी से भी आप को निजात मिलेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोग और कारोबारी जातकों को आज थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आप को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामले को लेकर सावधान रहें। कोई भी निवेश करने से पहले जानकार लोगों से विचार-विमर्श अवश्य कर ले। आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। ऐसे में ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन करने से परहेज करें।

मीन राशि
कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। पैसे कमाने के लिए गलत रास्ते ना चुनें, अन्यथा आने वाले वक्त में आपको परेशानियां भुगतनी पड़ सकती है। साथ ही बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य क्षेत्र में होने वाली राजनीति और बहस से आप जितना दूर रहें उतना आपके लिए शुभ रहेगा।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments