24 घंटे में मुंबई हुआ पानी—पानी, मूसलाधार बारिश ने तोड़ा 26 साल का रिकॉर्ड

 मुंबई। मुंबई में झमाझम बारिश के चलते हर जगह पानी—पानी हो गया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के मायानगरी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है, सड़कें नाले के रूप में तब्दील हो गई हैं। लोगों का कहना है कि इस 24 घंटे की बारिश ने मुंबई में बीते 26 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुंबई में कल शाम से बुधवार सुबह तक मूसलाधार बारिश हुई। बीते 24 घंटे में 273.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आफत वाली बारिश के पूरी मुंबई पानी—पानी हो गई है। लोगों का जीवन अस्त—व्यस्त हो गया है। सड़कों पर गांठभर पानी भरे होने की वजह से यातायात के सभी साधन बंद हो गए हैं। जो जहां है वहीं फंस गया है।

मंगलवार की शाम से लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते मुंबई के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। जलभराव का आलम यह है कि सड़कें दरिया बन गईं है। बता दें कि मुंबई में मंगलवार को रातभर बारिश हुई और बुधवार सुबह तक जारी है। रेलवे ट्रैक भी पूरी तरह से डूब गए हैं, जिसके चलते लोग सियोन स्टेशन पर फंसे नजर आए।

मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में आज भी बादल छाए रहेंगे और रह—रह कर तेज बारिश होगी। वहीं बारिश और रेलवे ट्रैक पानी भरे होने की वजह से लोकल ट्रेनों के संचालन को कैंसल कर दिया गया है। पश्चिमी रेलवे के मुताबिक चर्चगेट से अंधेरी के लिए चलने वाली लोकल ट्रेन को बारिश के चलते कैंसिल कर दिया गया है। इसके साथ ही विरार से अंधेरी तक लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेन की टायमिंग में परिवर्तन किया गया है।

गौरतलब है कि बीते 24 घंटे के इस मूसलाधार बारिश से पहले 3 से 4 अगस्त के बीच सबसे भारी बारिश हुई थी। इस दौरान 268.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments