फिर मिली पेट्रोल-डीजल की कीमत से आम जनता को राहत, फटाफट जानें 20 सितंबर के ताजा रेट


हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम तय होते हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम तय हो इससे पहले इसे बहुत से पड़ावों से होकर गुजरना पड़ता है और यह पड़ाव इनके दामों को निर्धारित करने की दिशा में अहम किरदार अदा करते हैं। इस बीच आज यानी की 20 सितंबर के लिए पेट्रोल और डीजल केे दाम तय हो चुके हैं। आज फिर से लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। इसमे किसी प्रकार का कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। पेट्रोल की कीमत तो जस की  तस रही मगर डीजल में तनिक कटौती दर्ज की गई है। डीजल के दाम में 24 पैसों की कटौती दर्ज की गई है।

प्रमुख शहरों के दाम
उधर, अगर प्रमुख शहरों में चल रहे पेट्रोल और डीजल के जाने तो राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 81.14 रूपए और 71.58 रूपए है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 87.82 रूपए और 78.02 रूपए है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 84.21 और 76.09 रूपए हैं। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 82.67 रूपए और 75.09 रूपए  है।

ऐसे जानें प्रमुख शहरों के दाम 
इसके साथ ही अगर आपको देश में चल रहे प्रमुख  शहरों के दाम जानने हैं तो इसके लिए आपको मैसेज  करना होगा। आप मैसेज के जरिए अपने शहर में चल रहे पेट्रोल और डीजल के दाम जान सकते हैं। इसके लिए आपको 9223112222 पर अपने शहर का कोड और आरएसपी लिखकर मैसेज करना होगा, तो इस तरह से आप अपने शहर में चल रहे पेट्रोल और डीजल के दाम जान सकते हैं, लेकिन हां.. एक बात ध्यान रहे कि हर शहर का कोड अलग- अलग होता है, लिहाजा मैसेज करने से पहले एक मर्तबा आईओसीएल की बेवसाइट पर अपने शहर का आरएसपी जरूर चेक कर लें।

ऐसे तय होते हैं दाम 
यहां पर हम आपको बताते चले कि हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम तय होते हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम तय हो इससे पहले उसे बहुत से पड़ावों से होकर गुजरना पड़ता है। मसलन, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, एक्साइस ड्यूटी, डीलर कमीशन सहित अन्य कारक पेट्रोल और डीजल के दाम को निर्धारित  करते हैं। 

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments