1 अक्टूबर से हो रहे ये बड़े बदलाव, कर देंगे आपको हैरान, हो सकती है जेब भी खाली!


 फिलहाल तो सितंबर का महीना चल रहा है, मगर एक अक्टूबर भी अपने मुहाने पर ही खड़ा है.. बस अब कुछ दिनों का समय बकाया है। इसके बाद हम अगले माह यानी की अक्टूबर में दस्तक दे देंगे। उधर, इस महीने आपको कुछ ऐसे बदलाव दिखने को मिलेंगे जो आपको यकीनन हैरान कर देंगे। इसके साथ ही इसका सीधा और साफ असर आपको आपकी जेब पर भी दिखेगा। बता दें कि 1 अक्टूबर से बहुत चीजों में बदलाव होने जा रहे हैं, मसलन एलपीजी गैस सिलेंडर में होने जा रहे बदलाव, ड्राइविंग लाइसेंस और ई-चालान में बदलाव सहित अन्य चीजों में बदलाव होने जा रहे हैं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि किन-किन चीजों में बदलाव होने जा रहे हैं और इन बदलावों का आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर इसका क्या असर हो सकता है।

LPG गैस सिलेंडर में हो सकता है बदलाव 
यहां पर हम आपको बताते चले कि गैस सिलेंडर की कीमतें हर माह तय होती है। कभी इसमें उतार होता है, तो कभी चढ़ाव होता है, जिसका सीधा असर एक आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। फिलहाल तो यह कहना मश्किल है कि आखिर आगामी 1 अक्टूबर को सिलेंडर की कीमत बढ़ती है या फिर घटती है, लेकिन अगर कटौती की जाती है, तो भी उसका असर आपको झेलना होगा। उधर, अगर इसमें बढ़ोतरी दर्ज की जाती है, तो भी इसका असर आप पर होगा, लिहाजा आपको अब इसके लिए तैयार रहना पड़ेगा।

दिल्ली में हो सकता है ये बड़ा बदलाव 
राजधानी दिल्ली में अब एक 1 अक्टूबर 2020 से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दिल्ली में हाई सिक्योरिटी गाड़ियों में नंबर प्लेट का होना अनिवार्य कर दिया गया है। नंबर प्लेन न होने की स्थिति में 5000 रूपए का जुर्माना तय किया गया है। उधर, यह नियम उन गाड़ियों के लिए तय किया गया है , जो 1  अप्रैल 2019 से पहले की है।

दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस और ई-चालान 
इसके साथ ही अब लाइसेंस और ई-चालान की व्यवस्था की गई है। अब आपकी गाड़ी से संबंधित सारे दस्तावेजों को आपको सूचना प्रौद्योगिकी पोर्टल के माध्यम से रखरखाव किया जाएगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए बकायदा मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन तक किया गया है। अगर आपके  द्वारा जमा कराए गए दस्तावेज इलेक्ट्रॉनिक निरीक्षण के दौरान वैध पाए गए तो फिर आपसे भौतिक दस्तावेजों की मांग नहीं की जाएगी।

मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी 
1 अक्टूबर 2020 से अब सड़क परिवन मंत्रालय ने नया नियम लागू किया है। इस नए नियम के मुताबिक, अगर आप गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, मसलन किसी से बात या फिर कोई  मैसेज तो फिर आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। जुर्माने की  राशि को 1 से 5 हजार रूपए तक तय की गई है। लिहाजा अब आप गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल चलाने से पहरेज करें अन्यथा यह आपके लिए भारी पड़ सकता है।

हलवाईयों के लिए लागू हुआ ये नियम 
इसके साथ ही हलवाईयों के लिए भी कुछ नियम लाए गए हैं, जो 1 अक्टूबर से धरातल पर उतरने जा रहे हैं। अब सभी दुकानदारों को अपने एक्सपायरी डेट को डालना होगा।  भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नए नियम के तहत दुकानों में मिठाईयों की सजी थालियों पर ‘बेस्ट बिफोर हलवाइयों के लिए लिखना अनिवार्य होगा। मतलब.. जिस समय तक मिठाई खाने के योग्य है, उस तारीख को भी अंकित करना होगा। 

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments