16 सितंबर से कन्या राशि में गोचर करेगा सूर्य, कृपा पाने के लिए करें यह उपाय

 

SURY DEV

इस महीने की 16 तारीख को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। इस राशि में यह 17 अक्टूबर तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इसे कन्या संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य का कन्या राशि में गोचर किसी राशि के लिए शुभ तो किसी राशि के लिए अशुभ माना जाता है। ज्योतिष का मानना है जिस व्यक्ति का सूर्य तेज होता है और वह शुभ प्रभाव में होता है तो उसे हर काम में सफलता मिलती है सूर्य में शुभ प्रभाव से व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलती हैं। व्यक्ति ने नेतृत्त्व के गुण विकसित होते हैं। आज हम आपको बतायेंगे की सूर्य के कन्या राशि में गोचर काल में क्या आसान उपाय करें जिससे सूर्य का प्रभाव बना रहे।

मेष राशि

रविवार को सूर्योदय के समय सूर्यदेव की उपासना करें और ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जप करें। इससे सूर्य का शुभ प्रभाव पड़ना शुरू हो जायेगा।

वृष राशि

वृष राशि के  जातकों को नित्य सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए और सूर्योदय के समय आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को रविवार के दिन लाल-नारंगी रंग के वस्त्र को धारण करना चाहिए। अगर हो सके तो इन्हीं रंगों के कपड़े किसी जरूरतमंद को दान में भी दें।

कर्क राशि

सूर्योदय के समय नियमित रूप से सूर्य देवता को जल चढ़ाएं। रविवार के दिन गुड़ का दान भी करें। इससे सूर्य का शुभ प्रभाव बना रहेगा।

सिंह राशि

सूर्य के कन्या राशि में गोचर के दौरान केसरिया रंग के कपड़े ज्यादा पहने। खासकर रविवार के दिन।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को रविवार के दिन किसी जरुरतमंद व्यक्ति को गुड़ व चने का दान करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि वालों को सूर्य देव का आशीर्वाद पाने के लिए  अपने पिता की सेवा करनी चाहिए। पिता जी से मधुर संबंध बनाकर रखना चाहिए।

वृश्चिक राशि

हर रोज सुबह सूर्य पूजा के समय अपने माथे पर नारंगी चंदन का तिलक लगाएं और रविवार को नारंगी रंग का वस्त्र पहनें।

धनु राशि

रोजाना सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य को नमन करते समय सूर्य बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को नित्य सूर्योदय के समय विधिनुसार सूर्य भगवान की उपासना करनी चाहिए इससे आपको सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा और हर कम में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

रविवार को गाय माता को गुड़ खिलाएं और घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा और उनका सम्मान करें। ऐसे करने से सूर्य देव प्रसन्न होंगी और उनकी कृपा बनी रहेगी।

मीन राशि

सूर्य के कन्या राशि में गोचर काल तक सूर्यदेव की आराधना के समय नित्य ॐ ओम घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें और उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाएं। सूर्य का शुभ फल प्राप्त होगा।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments