इन छह राशियों के लिए अच्छे दिन लाएंगे गुरु, 13 सितंबर से चलेंगे सीधी चाल

 

guru-rashifal-

देव गुरु वृहस्पति 13 सितंबर यानी रविवार को धनु राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इससे पहले यह धनु राशि में गोचर कर चुके हैं। अब देव गुरु वृहस्पति सीधी चाल चलने वाले हैं, जिसका सभी राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। हालंकि गुरु वृहस्पति को सुख सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता हैं। आज हम आपको बताएंगे देव गुरु के मार्गी होने से किन छह राशियों के दिन अच्छे आयेंगे।

मेष राशि

गुरु का मार्गी होना मेष राशि वालों के लिए शुभ फलदायक होगा। घर परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई साझेदारी फायदेमंद साबित होगी, इसमें भाइयों को पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में अगर सीनियर्स के साथ मनमुटाव चल रहा है तो वह भी वह समाप्त हो जाएगा। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। धर्म अध्यात्म की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना लाभदायक होगा। उनकी संपत्ति में इजाफा होगा। कई दिनों से चल रही उलझन दूर हो जाएगी। परिवार और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और समाज प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की मदद से कोई नया प्रोजेक्ट पूरा होगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा, माता-पिता के आशीर्वाद से पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा। अगर संतान के भविष्य को लेकर कोई चिंता है तो वह समाप्त हो जाएगी।

सिंह राशि

देव गुरु का मार्गी होना सिंह राशि वालों के लिए शुभ होगा। इस दौरान उन्हें नये अवसर प्राप्त होंग। शुभ समाचार के मिलने की भी संभावना है। कार्यालय में अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। वरिष्ठ जनों के बीच आपकी तारीफ होगी। राजनीति से संबंधित लोगों से फायदा होगा। छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। अगर पुराने किसी रिश्ते में खटास है तो वह दूर होगी। नए अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ होगा,इनकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। किसी नये अवसर की प्राप्ति होगी या फिर कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी जो फायदेमंद साबित होगी। रुके हुए कार्य पुरे होंगे। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। पैतृक सम्पति विवाद हल होगा। सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है, जो हर कदम पर आपका साथ देगा।

मकर राशि

आय के साधन बढ़ेंगे, दूसरों पर निर्भरता कम होगी। देव गुरु आपको सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। आपकी कामयाबी के द्वार प्रशस्त होंगे। आपमें आत्मनिर्भर बनने की इच्छा प्रबल होगी। ऑफिस में सही निर्णय आपको कामयाबी तक पहुंचाएंगे। पारिवारिक व्यापार को आगे बढ़ाने का विचार मन में आएगा, जिसमें भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए देव गुरु खुशियों का पिटारा लेकर आयेंगे। आय के अच्छे स्रोत उपलब्ध होंगे, कामयाबी के नये रास्ते मिलेंगे। जीवन को नई दिशा मिलेगी। अगर जीवन साथी के साथ कही घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो जरुर जाएं, इससे संबंधों में मधुरता आएगी। इस समय आप ऊर्जावान रहेंगे और जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसमें 100 फीसदी देंगे।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments