पेट्रोल-डीजल की कीमत से राहत में आम जनता, फटाफट जानें 10 सितंबर के दाम

 

हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम तय होते हैं। इस दौरान कभी उतार देखने को मिलता है तो कभी चढ़ाव देखने को मिलता है। वहीं, आजकल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में सुस्ती छाई हुई है, जिसका साफ असर घरेलू बाजारों में तेल की कीमतों में गिरावट के रूप मेंं देखने को मिल रहा है। अमेरिका सहित सऊदी जैसे तेल उत्पादक देशों ने कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट ला दी है, जिसका असर भी घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की  कीमत में उतार चढ़ाव के रूप में देखने को मिल रहा है। उधर, कोरोना के कहर चलते प्रभावित हुए आवाजाही की स्थिति भी इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है। इन सभी कारकों को मद्देनजर रखते हुए अनवरत पेट्रोल और डीजल की कीमत में सुस्ती छायी हुई है। इस बीच आज गुरुवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल  के दाम तय कर दिए हैं। पेट्रोल की  कीमत में फिर गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आम जनता राहत की सांस लेते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रमुख शहरों के दाम 
वहीं अगर देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम की बात करें तो राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 81.99 रूपए और 73.05 रूपए है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश:  88.64 रूपए और 79.59 रूपए है। चेेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 84.96 रूपए और 79.38 रूपए है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के दाम 84.96 रूपए और 76.56 रूपए है।

ऐसे जानें अपने शहर के दाम 
इसके साथ यदि आपको अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के दाम जानने हैं तो इसके लिए आपको मैसेज करना होगा। आप मैेसेज के जरिए पेट्रोल और डीजल के दाम जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने शहर के कोड और आरएसपी लिखकर 9224992249 मैसेज करना होगा। इस नंबर पर आप मैसेज करके अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के दाम जान सकते हैं, लेकिन हां.. एक बात ध्यान रहे कि हर शहर का आरएसपी कोड अलग-अलग होता है। लिहाजा मैसेज करने से पहले आईओसीएल की वेबसाइट चेक कर लें।

हर रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं दाम 
यहां पर हम आपको बताते चले कि पेट्रोल और डीजल के दाम हर रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम तय हो इससे पहले उसे बहुत से पड़ावों से होकर गुजरना पड़ता है। मसलन, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, एक्साइस ड्यूटी, डीलर कमशीन सहित अनेक कारक पेट्रोल और डीजल को दाम को प्रभावित करते हैं। इसके बाद फिर अंत में यह फिर पेट्रोल पंप संचालकों के पास पहुंचते हैं, जो इसमें अपना मुनाफा जोड़ने के बाद इसे ग्राहकों को बेचते हैं, तो इस पूरी प्रक्रिया के तहत हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती है। 

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments