भारतीय वायुसेना की ताकत बना राफेल, ‘लड़ाका’ की 10 खूबियां जान दुश्मनों के उड़ जाएंगे होश

 

rafel

पूर्वी लद्दाख (East Ladakh) में चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर बढ़ते तनाव के बीच पांच राफेल लड़ाकू विमानों (Rafale fighter jets) की पहली खेप को वायुसेना में शामिल कर लिए गए हैं। इसके साथ ही राफेल को वॉटर कैनेन से सलामी दी गई है। इस ऐतिहासिक पलों के गवाह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांसिसी रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली बनीं राफेल के भारतीय वायुसेना में शामिल होने से जुड़ी 10 खास बातें-

  • आपको बता दें कि राफेल चौथी पीढ़ी का फाइटर जेट है। ये कॉम्बैट फाइटर जेट है। ग्राउंड सपोर्ट, डेप्थ स्ट्राइक और एंटी शिप अटैक में सक्षम है। ये छोटे न्यूक्लियर हथियारों को ले जाने में सक्षम है। राफेल एयरक्राफ्ट 9500 किलोग्राम भार उठा सकता है।
  • इन विमानों को फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने बनाया है। वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने बताया कि राफेल विमानों को बल के 17वें स्क्वॉड्रन में शामिल किया गया है। ये ज्यादा से ज्यादा 24500 किलोग्राम वजन के साथ उड़ान भर सकता है।
  • भारत ने करीब चार साल पहले फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने का सौदा किया था।
  • राफेल की अधिकतम रफ्तार 1389 किमी/घंटा है। एक बार में ये जेट 3700 किमी तक का सफर कर सकता है। ये हवा से हवा और जमीन दोनों पर हमला करने में सक्षम है।
  • इस विमान में तीन प्रकार की मिसाइल लगाई जा सकती हैं। हवा से हवा में मार करने वाली मीटियोर मिसाइल, हवा से जमीन में मार करने वाल स्कैल्प मिसाइल और हैमर मिसाइल।
  • राफेल ओमनी रोल लड़ाकू विमान है। यह पहाड़ों पर भी उतर सकता है। इसके साथ ही इसे समुद्र में चलते हुए युद्धपोत पर भी उतार सकते हैं।
  • एक बार फ्यूल भरने पर राफेल10 घंटे की उड़ान भर सकता है। इसकी खासियत है की ये ये हवा में ही फ्यूल को भर सकता है, जैसा इसने फ्रांस से भारत आते हुए किया था।
  • राफेल स्टार्ट होते ही ऊंचाई तक पहुंचने में अन्य विमानों से बहुत आगे है। राफेल का रेट ऑफ क्लाइंब 300 मीटर प्रति सेकंड है, जो चीन-पाक के विमानों को भी मात देता है।
  • रूस से सुखोई विमानों की खरीद के बाद अपनी सटीक मारक क्षमता और वायु श्रेष्ठता के लिए चर्चित राफेल विमानों की लगभग 23 साल बाद खरीद हुई है।
  • राफेल में अभी जो मिसाइलें लगी हैं, वो सीरिया, लीबिया जैसे स्थानों में प्रयोग की जा चुकी हैं। इसके अलावा जल्द ही SPICE 2000 को भी इसमें जोड़ दिया जाएगा।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments