इन पदों पर 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए तमिलनाडु यूनिफॉर्मड सर्विस रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने 10 हजार पदों भर्ती निकाली है इसमें कई पद शामिल हैं। इसमें अप्लाई करने वालें अवेदकों की न्यूतम योग्यता 10 वीं पास रखी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये भर्तियां जेल वार्डन, फायरमैन और कांस्टेबलों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई हैं। जो युवा सरकारी नौकरी करने का ख्वाब देख रहे हैं उनके लिए नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 26 सितंबर, 2020 से प्रारंभ हो गई। इन पदों पर उम्मीदवारों को ऑनलइन आवेदन करना होगा। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।

पदों का विवरणः- कुल पद – 10906

पद का नाम:                                       कुल पद संख्या  
कांस्टेबल जीडी- II (सशस्त्र बल)                   3784 पद
कांस्टेबल जीडी- II (विशेष बल)                    6545 पद
जेल वार्डन जीडी- II                                    119 पद
फायरमैन                                                 458 पद

आयु सीमाः- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।

शैक्षणिक योग्यताः- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है।

महत्वपूर्ण तिथियां- 
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 26 सितंबर 2020
ऑनलाइन आवदेन करने की अंतिम तिथि – 26 अक्टूबर 2020
परीक्षा की तिथि – 13 दिसंबर, 2020

आवेदन कैसे करें:- आवेदन मोड ऑनलाइन है। आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने और फिर ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

चयन प्रक्रियाः- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।

अधिकारिक वेबासाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
TNUSRB भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें। 

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments