Wow: दुनिया का पहला सबसे बड़ा विमान, जिसके पंख है फुटबॉल मैदान जितने बड़े

वर्तमान समय में यूं तो रोजाना कई बड़े कारनामे होते रहते हैं, लेकिन कुछ बड़े कारनामे पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है अमेरिका के कैलिफोर्निया में, शनिवार को यहां दुनिया के सबसे बड़े विमान ने पहली बार परीक्षण के लिए उड़ान भरी। इसका परीक्षण करीब ढाई घंटे तक मोजावे रेगिस्तान के ऊपर चला, जोकि सफल साबित रहा।

इस विमान को स्ट्रैटोलॉन्च नाम की कंपनी ने बनाया है। सफल उड़ान के बाद स्ट्रैटोलॉन्च ने इसका वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया।
उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आज स्ट्रैटोलॉन्च विमान ने मोजेव रेगिस्तान पर 2.5 घंटे के लिए उड़ान भरी, जो 189 मील प्रति घंटे की रफ्तार से टॉप पर पहुंच गया।”
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस विमान में 6 बोइंग 747 इंजन लगे हुए है
क्या है इस विमान की खासियत-
आपको बता दें, ये विमान यात्रियों को यहां से वहां ले जाने के लिए नहीं बनाया गया। दरअसल, इस विमान को अंतरिक्ष में रॉकेट लॉन्च करने के लिए बनाया गया है, जोकि 35 हजार फीट की ऊंचाई पर रॉकेट लॉन्च करने में सक्षम है।
ये विमान रॉकेट उपग्रहों को अंतरिक्ष में उनकी कक्षा तक पहुंचाने में मदद करेगा।
आपको बता दें, ये विमान कितना बड़ा है इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि इसके पंख का फैलाव एक फुटबॉल मैदान जितना बड़ा है।
इस विमान का वजन है 5 लाख पौंड। वहीं इसकी लम्बाई है 238 फीट। 385 फीट इसके पंखों का फैलाव है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments