What! इस चिड़िया को कहते हैं ‘जिंदा डायनासोर’ जिसने ले ली अपने ही मालिक की जान

 अब-तक आपने फिल्मों-कहानियों व असल जिंदगी में इंसानों को पक्षियों की जान लेते हुए देखा व सुना होगा। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल अमेरिका के फ्लोरिडा में एक पक्षी ने अपने 75 वर्षीय मालिक की ही जान ले ली है। अब आप सोच रहे होंगे कि एक पक्षी भला कैसे किसी इंसान की जान ले सकता है... जी बिल्कुल ले सकता है... अग पक्षी Cassowary नाम की प्रजाति का हो।

जी हां, जिस पक्षी ने अपने मालिक की जान ली है उस पक्षि की प्रजाति Cassowary। ये एक प्रकार की चिड़िया होती है, लेकिन ये दूसरी मासूम चिड़ियों से बेहद अलग होती है।
ये केवल देखने में ही नहीं बल्कि व्यवहार में भी बेहद खतरनाक होती है। इसे लोग ‘जिंदा डायनासोर’ भी कहते हैं।
आपको बता दें, इनकी लम्बाई इंसानों के बराबर यानी कि 6 फीट की होती है और इनके पैरों में लम्बे-लम्बे नुकीले पंजे होते है, जो किसी को भी घायल करने के लिए काफी है।
यह दुनिया का तीसरा सबसे लम्बा और दूसरा सबसे भारी पक्षी है।
इस पक्षी को दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षियों की लिस्ट में रखा जाता है।
क्यों इस पक्षी ने ली अपने ही मालिक की जान-
मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है, जैसे कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं। यहां इस पक्षी ने अपने 75 वर्षीय मालिक को ही मार डाला। खबरों के अनुसार मार्विन हेजॉस नाम के एक शख्स ने अपने फार्म हाउस में 2 Cassowary को पाला हुआ था। इन्हीं में से किसी ने उनपर हमला किया और वह घायल हो गए, घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। हालांकि, Cassowary ने मार्विन पर हमला क्यों किया इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, स्थानिय पुलिस इसकी जांच कर रही है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments