What! लाल नहीं हरा नहीं... यहां उगते हैं काले सेब, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

अब-तक आपने लाल रंग का सेब देखा होगा, लाल के साथ-साथ हरा सेब भी देखा होगा... लेकिन क्या आपने कभी ‘काला सेब’ देखा है? आप सोच रहे होंगे, काला सेब... काले अंगूर के बारे में तो सुना था काले जामुन के बारे में सुना था... भला काला सेब क्या होता है? ऐसे भी किसी सेब की किस्म इस दुनिया में है? जी हां, बिल्कुल होते है, इन तस्वीरों को देखकर तो हमे भी ऐसा लग रहा है!

बताया जा रहा है कि यह दुर्लभ प्रकार के काले सेब तिब्बत की पहाड़ियों पर पाए जाते हैं, जिन्हें ब्लैक डायमंड भी कहा जाता है। काले सेब की ये किस्म ‘हुआ नियु’ कहलाती है।
यूं तो इस सेब का रंग गहरा बैंगनी है, लेकिन देखने में यह काला ही लगता है।
कहते हैं कि चीन की एक कंपनी 50 हेक्टयर की जमीन पर इस सेब की खेती करती है, जोकि समुद्र तल से लगभग 3100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस जमीन पर दिन और रात का तापमान भी काफी अलग होता है। तेज धूप और पराबैंगनी किरणों की वजह से इन सेब का रंग बेहद गहरा होता है। इन सेब को पेड़ों पर बढ़ने में 8 साल लग जाते हैं, इस वजह से इनके दाम काफी ज्यादा होता है। इनकी कीमत 50 युआन है यानी कि तकरीबन 500 रूपये।
इन सेबों की अधिक खपत बीजिंग, शंघाई, शेन्जेन और गुआंगजौ शहरों की मार्केट में होती है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments